Rajasthan Weather: राजस्थान में तापमान 47 डिग्री पार, चिकित्साकर्मियों की छुट्टियां रद्द, इमरजेंसी नंबर जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री पार चला गया है। इस बार गर्मी नित नए रिकॉर्ड बना रही है। बढ़ती गर्मी व लू के प्रकोप को देखते हुए अस्पतालों में न केवल चिकित्साकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि पिछले 24 घंटों में इस सीजन में पहली बार, राजस्थान में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 से 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 की बढ़ोतरी होगी। पारा 49 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी के तेवर अधिक तीखे होने वाले हैं। मंगलवार को पिलानी में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

तपते धोरों में देश की रक्षा
उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात एक फौजी तपती रेत में पापड़ रखता है। पापड़ जरा सी देर में सिक जाता है।
भीषण लू के प्रकोप को देखते हुए सभी चिकित्साकर्मियों के अवकाश निरस्त करके उनको मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा गया है। विशेष परिस्थिति में सक्षम अधिकारी की अनुमति लेनी होगी।
चिकित्सा सेवाओं के लिए 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अस्पतालों में लू-तापघात के मरीजों के लिए बेड आरक्षित रखने, दवा-जांच की व्यवस्था एवं पर्याप्त आईएपैक रखने को कहा गया है। इसके अलावा आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 108, 104, एवं हैल्पलाइन नंबर 1070 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
इन जगहों पर रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने 22 मई के लिए बाड़मेर, धौलपुर समेत अन्य शहरों में 47 डिग्री तापमान का अनुमान लगाते हुए लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
23 मई के लिए चूरू, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैस्लमेर, पिवलानी, फलौदी, करौली, धौलपुर, डूंगरपुर, बारां, कोटा में भी पारा 47 तक पहुंच सकने का अनुमान है।
24-25 मई के लिए चूरू, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैस्लमेर, पिलानी व फलौदी में पारा 48-49 डिग्री पहुंच सकता है।
मंगलवार को पिलानी में सामान्य से 6 डिग्री अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। फतेहपुर में 46.9 और चूरू में 46.8 डिग्री तापमान रहा है। जयपुर, अजमेर, नागौर व जोधपुर समेत कई जगहों पर भीषण लू चलने से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications