Rajasthan Weather Today: जयपुर में गिरे ओले, अलवर -उदयपुर में आरेंज अलर्ट, अगले 24 घंटे खराब रहेगा मौसम
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बुधवार सुबह अचानक से मौसम बदल गया, राजधानी जयपुर में ओलों के साथ बारिश हुई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले से ही राज्य में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया हुआ था, राज्य में ये बरसात हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रही है।
आज सुबह जयपुर के अलावा नागौर और श्रीगंगानगर में भी बरसात हुई है और इन शहरों में पूरे दिन मौसम यूं ही खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 15 जिलों में ओलावृष्टि का 'ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि 'बरसात के दौरान बिजली भी चमक सकती है।'

बुधवार तड़के 4 बजे के करीब राजधानी और आसपास के इलाकों में बरसात की वजह से पारे में गिरावट हुई है जिससे सर्दी बढ़ी है, अगले दो दिन यहां पर मौसम गीला ही रहने वाला है इसलिए बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
Jaipur Weather: राजधानी में गिरे ओले, बढ़ी सर्दी
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मौसमी सिस्टम का सर्वाधिक असर आज राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों पर रहेगा। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 15 जिलों में आंधी-बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, बता दें कि पिछले 24 घंटों में नागौर में जोरदार बारिश और ओले गिरे हैं और अगले 24 घंटे भी मौसम खराब रहेगा।
Weather Forecast: अगले 24 घंटे खराब रहेगा मौसम
श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 24.4 डिग्री पर आ गया। सीकर, पाली और डीडवाना-कुचामन में भी जमकर मेघ बरसे। मंगलवार को बाड़मेर 34.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।
Aaj ka Mausam: 20 फरवरी से साफ होगा मौसम-निदेशक राधेश्याम शर्मा
मौसम विभाग निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया, यह मौसमी उथल-पुथल अगले दो दिनों तक रहेगी। 19 फरवरी को तापमान में गिरावट रहेगी, पर 20 फरवरी से बादल छंटकर आसमान साफ हो जाएगा। फिर तापमान बढ़ेगा और गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि रबी की फसलें कटाई के करीब है, फिलहाल सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications