Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में शीतलहर के साथ बारिश का कहर, इन जिलों में दिखेगा सर्दी का असर
Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को कुछ हिस्सों में मौसम सामान्य रहा। सीकर-चुरू समेत कई शहरों में शीतलहर के साथ बूंदा-बांदी ने कंपकंपी बढ़ा दी। दिन के समय लोगों को हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन रात होते ही ठंड बढ़ जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह और शाम चलने वाली ठंडी हवाएं मौसम को और ठंडा बनाए रखेंगी।
प्रदेश का शेखावाटी क्षेत्र इस समय सबसे ज्यादा ठंड की मार झेल रहा है। शुक्रवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पर्वतीय हिस्सों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर जारी रहेगा। शनिवार और रविवार हो होने वाली हल्की बारिश की वजह से न्यूनतम पारा गिर सकता है।

Rajasthan Weather Forecast: तापमान में बड़ी गिरावट नहीं
- राजस्थान में माउंट आबू में पारा 0 के करीब पहुंच गया है। सीकर, फतहपुर, चुरू समेत पूरे शेखावटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है।
- मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान में खास गिरावट नहीं होगी, लेकिन बारिश की वजह से लोगों को कंपकंपी लग सकती है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: 19 घंटे के लिए बंद होंगे Khatushyam के पट, यात्रा का बना रहे हैं प्लान तो जान लें ये अपडेट
- आईएमडी का अनुमान है कि हल्की बारिश के अलावा आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। अगले दो सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।
IMD ने जारी किया है अलर्ट
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले दो सप्ताह मौसम साफ रहने वाला है। हल्की बारिश और हवाओं की वजह से तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहेगा, लेकिन बहुत बड़ी गिरावट दिखने का अनुमान नहीं है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन फिलहाल उसका असर बड़े पैमाने पर नहीं दिखेगा। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सुबह-शाम की ठंड बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: डिप्टी सीएम ने घूमर कर लूटी महफिल, खूबसूरती और अदाओं में दे रहीं दीपिका पादुकोण को मात












Click it and Unblock the Notifications