Rajasthan Weather Forecast: कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं, शीतलहर के साथ कोहरा बरपाएगी कहर

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में इस साल सर्दी गजब का सितम ढा रही है। नवंबर से ही शेखावटी समेत कई इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिसंबर की शुरुआत में ही तेज सर्दी पड़ने लगी है। सोमवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा, लेकिन सर्दी का अहसास लोगों को होता रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह के बचे हुए दिनों में तेजी से पारा लुढ़कने वाला है। मौसम विभाग ने शेखावटी इलाके में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के हटते ही 2-3 दिसंबर से तापमान में भारी गिरावट शुरू हो जाएगी। शेखावाटी में पारा 4-5°C तक लुढ़कने की संभावना है। आईएमडी ने झुंझुनूं और सीकर में 3-4 दिसंबर के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather Forecast

Rajasthan Weather Forecast: सर्दी अब बरपाएगी कहर

- नवंबर के महीने में एक तरफ सुबह हल्की ठंड रही, तो दोपहर में धूप ने राहत दी। कई जगहों पर कोहरे की परत ने ठंड की शुरुआत का संकेत भी दिया।

- शेखावटी और माउंट आबू में नवंबर में ही काफी सर्दी पड़ने लगी थी, लेकिन प्रदेश के बाकी हिस्से में दिन के समय राहत महसूस हो रही थी।

- आईएमडी का अनुमान है कि अब मौसम पूरी तरह बदलने की ओर है और दिसंबर की शुरुआत भारी ठिठुरन लेकर आएगी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर पुलिस का 'पार्टीबाजों' पर सख्त एक्शन, देर रात मौज-मस्ती करनेवालों की अब खैर नहीं!

IMD का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का असर जल्द दिखेगा

मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में पहाड़ी राज्यों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं कमजोर हुई हैं। यही वजह है कि राजस्थान में अभी तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी। यह सिस्टम 2-3 दिसंबर तक सक्रिय रहेगा। इसके आगे बढ़ते ही बर्फीली हवाएं मैदानों की ओर रुख करेंगी।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, इन हवाओं का प्रभाव राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और पश्चिमी यूपी में दिखेगा।शेखावाटी में अगले दो दिनों में न्यूनतम पारा 4-5°C तक पहुंच सकता है। झुंझुनूं और सीकर में शीतलहर की स्थिति बनने की पूरी संभावना है। राजधानी जयपुर में नवंबर की हल्की सर्दी अब तेज़ होने वाली है। 2 दिसंबर से रात का पारा तेजी से गिर सकता है और 3 दिसंबर से मौसम पूरी तरह साफ व ठंडी हवाओं वाला रहेगा।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: IMD का 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट, बारिश और ठंड का डबल अटैक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+