राजस्थान: ट्रक के नीचे फंसकर बाइकसवार की मौत, देखने वालों की निकल गई चीखें
अजमेर। अजमेर के पुष्कर में ट्रक के नीचे आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार शाम को क्षेत्र के तिलोरा में घुमाव पर बाइकसवार ट्रक की चपेट में आ गया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह को जब शव परिजनों को परिजनों को सौंपा गया तो गांव के लोगों ने बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर जमकर हंगामा किया। घुमाव पर ट्रक के पलट जाने से साल के राजू की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक भी चकनाचूर हो गई। हादसा इतना खौफनाक था कि देखने वाले सहम गए।
ग्रामीणों ने शव लेने से इंकार करते हुए कहा कि ये आबादी वाला इलाका है लेकिव कोई स्पीडब्रेकर नहीं है। ऐसे में यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार कई दफा इस ओर ध्यान दिलाए जाने के बावजूद ब्रेकर यहां नहीं बनाया गया। प्रशासन ने स्पीडब्रेकर बनाए जाने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए।
जहां ये हादसा हुआ, वहां पानी फैला हुआ था। ट्रक के पलटने से राजू का शव जिप्सम से भरे कट्टों के नीचे दब गया। जिप्सम के पानी के साथ मिलने और इसके संपर्क में शव के होने से शव बुरी तरह से झुलस गया। इससे शव की हालत बेहद खराब हो गई।












Click it and Unblock the Notifications