Rajasthan: रात को पिता के साथ को होटल में काम, दिन में पढ़ाई करने वाले गौरव की सक्‍सेस स्‍टोरी

Rajasthan Board Toppers: राजस्‍थान माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बेटों की तुलना में बेटियों ने बाजी मारी है। दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही दसवीं कक्षा के होनहारों की ऐसी सक्‍सेस स्‍टोरी सामने आ रही हैं, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायी हैं।

ऐसी ही कहानी पुष्‍कर के गौरव कुमावत की है। गौरव वो छात्र है, जो रात को पिता के साथ होटल में काम करता था और दिन में पढ़ाई। नतीजा यह रहा कि गौरव ने दसवीं बोर्ड में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

Rajasthan Success story

जानकारी के अनुसार अजमेर जिले के पुष्‍कर के केशव नगर निवासी गौरव कुमावत के परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्‍य है। पुष्‍कर के शिक्षा निकेतन विद्यालय में अध्ययन करने वाले गौरव पुष्कर ने अपनी सफलता का श्रेय खुद की मेहतन व माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।

मीडिया से बातचीत में गौरव ने बताया कि पिता रमेश कुमावत पुष्‍कर में होटल चलाते हैं। खुद गौरव ने भी होटल पर काम किया है। स्‍कूल से आने के बाद गौरव घर के काम समाप्‍त कर अपने पिता का हाथ बंटाने के लिए होटल पर चले जाता था।

गौरव कहते हैं कि दसवीं बोर्ड परीक्षा में अच्‍छे नंबर लाने के लिए सुबह पांच से सात बजे और रात को 11 बजे से 1 बजे तक सेल्‍फ स्‍टडी की। होटल पर काम करते समय भी समय मिलते ही गौरव अपनी किताबें खोलकर रिवीजन और पढ़ाई में लग जाता था।

दसवीं बोर्ड की टॉपर निधि जैन की सक्‍सेस स्‍टोरी भी प्रेरणादायी है। निधि जैन की माता का कोरोना काल में निधन हो गया था। इसके बाद निधि ने छोटे भाई को भी संभाला और मन लगाकर पढ़ाई की। नतीजा यह रहा कि निधि को 99.67 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए प्रदेश में पहला स्‍थान प्राप्‍त किया।

गौरव कुमाव की जैसी सक्‍सेस स्‍टोरी अजीत नाथ व बीना बाकोलिया की भी है। दोनों ने 98-98 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। दोनों ही छात्रों के परिवारों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। सिविल सेवा में जाने का सपना देखने वाले होनहार छात्र अजीत के पिता पप्‍पूनाथ टेलर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+