Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan School Closed: जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे राजस्थान के स्कूल? जानिए पूरी लिस्ट

Rajasthan School Closed: राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच 12वीं तक सभी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां चल रही हैं। 5 जनवरी तक बच्चों को विंटर ब्रेक मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि जनवरी महीने में ठंड का दौर (Cold Wave) जारी रहनेवाला है। साल के पहले महीने में इसके अलावा भी बच्चों को काफी छुट्टियां मिलेंगी। ऐसे में इस महीने मिलने वाली छुट्टियां बच्चों के लिए बड़ी राहत की तरह होगी।

सर्दी की छुट्टियों, नेशनल हॉलिडे और धार्मिक त्योहारों को मिलाकर जनवरी में स्कूलों में कई दिनों का अवकाश रहेगा। हर साल की तरह इस बार भी शिक्षा विभाग की ओर से ठंड को देखते हुए विंटर वेकेशन और अन्य छुट्टियां तय की गई हैं।

Rajasthan School Closed

Rajasthan School Closed: जनवरी में मिलेंगी लंबी छुट्टियां

- राजस्थान में इस साल सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक हैं। हालांकि, ठंड अधिक होने की स्थिति में शिक्षा विभाग छुट्टियां बढ़ाने का फैसला भी कर सकता है, जैसा कि पिछले कई सालों में हुआ है।

- जनवरी महीने का प्रमुख त्योहार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को मनाई जाएगी। राजस्थान सरकार इस दिन स्कूलों में अवकाश घोषित करती है। पतंगबाजी और पारंपरिक उत्सव के कारण यह बच्चों के लिए खास दिन होता है।

- गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को छुट्टी रहेगी। इस दिन राजस्थान के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों में इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड जैसे आयोजन होते हैं।

January Holidays Details: 11 दिन बंद रहेंगे स्कूल

जनवरी 2026 में कुल 4 रविवार पड़ेंगे और इस दिन साप्ताहिक अवकाश रहता है। अगर जनवरी 2026 की छुट्टियों का कुल जोड़ किया जाए, तो अनुमानित रूप से सर्दी की 5 छुट्टियां, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस को मिलाकर कुल 11 दिन स्कूल बंद रह सकते हैं। हालांकि, आकस्मिक अवकाश की स्थिति होने या ठंड की वजह से यह संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। जिला स्तर पर मौसम और प्रशासनिक आदेशों के अनुसार बढ़ सकती है। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल या शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना पर भी नजर बनाए रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+