Saima Syed : कौन हैं राजस्थान की साइमा सैयद जो बन गईं देश की पहली महिला वन स्टार राइडर

नागौर। धोरों की धरती राजस्थान की बेटी साइमा सैयद ने इतिहास रच दिया है। साइमा देश की पहली वन स्टार राइडर बन गई है। एक्वेस्ट्रीयन आफ इंडिया तथा ऑल इंडिया और राजस्थानी हॉर्स सोसइटी के गुजरात चेप्टर के तत्वावधान में अहमदाबाद में आयोजित आल इंडिया ऑपन एंडयोरेंस प्रतियोगिता में साइमा ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसमें साइमा ने 80 किलोमीटर की रेस पूरी कर कांस्य पदक के साथ क्वालीफाई करके वन स्टार राइडर बनीं हैं।

Who is Rajasthans Saima Syed who became the countrys first female one star rider

बता दें कि साइमा ने मारवाड़ी घोड़ी अरावली के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। राजस्थान के एक्वेस्ट्रीयन एसोसिएशन के अध्यक्ष राधवेंद्र सिंह ने साइमा को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से राजस्थान की अन्य महिला घुड़सवारों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। साइमा नागौर जिले के बड़ी खाटू कस्बे की रहने वाली हैं।

इससे पूर्व साइमा ने 40 किलोमीटर, 60 किलोमीटर और 80 किलोमीटर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करते हुए क्वालीफाई किया था। वन स्टार राइडर बनने के लिए 40 और 60 किलोमीटर की एक-एक और 80 किलोमीटर की दो प्रतियोगिताओं में क्वालीफाई करना होता है, जो अब कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+