Ajmer News: नेशनल हाईवे पर गैस टैंकर और ट्रक में हुई भिड़ंत, 4 लोग जिंदा जले

Rajasthan Road Accident: अजमेर में एनएच-8 पर गुरुवार देर रात गैस टैंकर और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोग जिंदा जल गए, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए।

Rajasthan Road Accident

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां नेशनल हाईवे-8 पर रानी बाग रिसोर्ट के पास गुरुवार देर रात एक गैंट टैंकर और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग जिंदा जल गए। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत के बाद धमका भी हुआ, जिससे गैस टैंकर आग के गोले में तब्दील हो गया। तो वहीं, 400 से 500 मीटर तक सड़क और आसपास के क्षेत्र आग फैल गई।

यह हादसा अजमेर जिले के नेशनल हाईवे-8 पर रानी बाग रिसोर्ट के पास हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 16 फरवरी की देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर गैस टैंकर और मार्बल ब्लॉक लेकर जा रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में गैस टैंकर और मार्बल ब्लॉक लेकर जा रहे ट्रक के ड्राइवर जिंदा जल गए। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से तीन को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया है। धमाका इतना तेज था कि मिश्रीपुरा और गरीब नवाज कॉलोनी समेत आसपास के एरिया में आग फैली गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग की चपेट में 10 मकान भी आ गए। आग से प्रभावित करीब 10-12 घरों को खाली करा लिया गया है। आग लगने से कई घरों में दरारें आ गईं। तो वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। तो वहीं धमाका इतना तेज था कि यह कई किमी तक सुनाई दिया। सूचना मिलते ही रात 1 बजे कलेक्टर अंशदीप और एसपी चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू करवाया।

Recommended Video

    अजमेर : कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई ..समस्याओं के निवारण के दिए निर्देश

    स्थानीय थाना पुलिस, दमकल, एंबुलेंस ने मौके पर रात बचाव कार्य किया गया। मौके पर मौजूद वाहन चालकों के मुताबिक आग लगने से काफी देर तक हाइवे पर जाम लग गया। हालांकि, करीब ढाई घंटे बाद रात तीन बजे आग पर काबू पाया। इसके बाद वन-वे शुरू किया। डाबर सदर थाना पुलिस के द्वारा रूट डायवर्ट किया गया है। शुक्रवार सुबह तक रूट डायवर्ट किया हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+