राजस्थान के 25 में से 22 MP करोड़पति, 26 साल की सांसद संजना जाटव सबसे गरीब, पीपी चौधरी के पास अथाह पैसा
Rajasthan Richest and Poorest MP List: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद से राजस्थान की सांसद संजना जाटव की देशभर में चर्चा हो रही है। ये राजस्थान की सबसे गरीब व सबसे कम उम्र (26) की सांसद भी हैं।
राजस्थान के 25 सांसदों में से 22 सांसद करोड़पति हैं। पाली सांसद पीपी चौधरी सबसे अमीर हैं। इनके पास अथाह पैसा है। राजस्थान के सभी 25 नवनिवार्चित सांसदों की संपत्ति ट्रेंड में है। हर कोई जानना चाह रहा कि कौन-कितना अमीर सांसद है?

राजस्थान के सांसदों की सूची
1. पीपी चौधरी भाजपा सांसद पाली राजस्थान, संपत्ति 40 करोड़ 71 लाख 76 हजार 661 रुपए
2. दुष्यंत सिंह भाजपा सांसद झालावाड़ राजस्थान, संपत्ति 38 करोड़ 93 लाख 08 हजार 540 रुपए
3. राव राजेंद्र सिंह, भाजपा सांसद जयपुर ग्रामीण राजस्थान, संपत्ति 29 करोड़ 33 लाख 52 हजार 992 रुपए
4. हरीश चंद्र मीणा कांग्रेस सांसद टोंक राजस्थान, संपत्ति 23 करोड़ 07 लाख 94 हजार 780 रुपए
5. गजेंद्र सिंह शेखावत भाजपा सांसद जोधपुर राजस्थान, संपत्ति 19 करोड़ 30 लाख 27 हजार 658 रुपए
6. उम्मेदाराम बेनीवाल कांग्रेस सांसद बाड़मेर राजस्थान, संपत्ति 19 करोड़ 27 लाख 65 हजार 969 रुपए
7. बृजेंद्र ओला कांग्रेस सांसद झुंझुनूं राजस्थान, संपत्ति 16 करोड़ 02 लाख 84 हजार रुपए
8. कुलदीप इंदौरा कांग्रेस सांसद श्रीगंगानगर राजस्थान, संपत्ति 13 करोड़ 71 लाख 89 हजार 112 रुपए
9. मुरारी लाल मीणा कांग्रेस सांसद दौसा राजस्थान, संपत्ति 13 करोड़ 57 लाख 14 हजार 010 रुपए
10. भागीरथ चौधरी भाजपा सांसद अजमेर राजस्थान, संपत्ति 13 करोड़ 38 लाख 11 555 रुपए
11. ओम बिरला भाजपा सांसद कोटा राजस्थान, संपत्ति 10 करोड़ 62 लाख 06 हजार 645 रुपए
12. दामोदर अग्रवाल भाजपा सांसद भीलवाड़ा राजस्थान, संपत्ति 7 करोड़ 13 लाख 92 हजार 415 रुपए
13. राहुल कस्वां कांग्रेस सांसद चूरू राजस्थान, संपत्ति 5 करोड़ 33 लाख 22 हजार 989 रुपए
14. सीपी जोशी भाजपा सांसद चित्तौड़गढ़ राजस्थान, संपत्ति 4 करोड़ 09 लाख 73 हजार 304 रुपए
15. अर्जुन राम मेघवाल भाजपा सांसद बीकानेर राजस्थान, संपत्ति 3 करोड़ 76 लाख 54 हजार 863 रुपए
16. भजनलाल जाटव कांग्रेस सांसद करौली-धौलपुर राजस्थान, संपत्ति 3 करोड़ 32 लाख 82 हजार 184 रुपए
17. मन्नालाल रावत भाजपा सांसद उदयपुर राजस्थान, संपत्ति 2 करोड़ 71 लाख 25 हजार 206 रुपए
18. मंजू शर्मा भाजपा सांसद जयपुर राजस्थान, संपत्ति 2 करोड़ 36 लाख 61 हजार 843 रुपए
19. भूपेंद्र यादव भाजपा सांसद अलवर राजस्थान, संपत्ति 2 करोड़ 32 लाख 36 हजार 037 रुपए
20. लुंबाराम चौधरी भाजपा सांसद जालोर राजस्थान, संपत्ति 1 करोड़ 95 लाख 87 हजार 446 रुपए
21. राजकुमार रोत भाजपा बीएपी बांसवाड़ा राजस्थान, संपत्ति 1 करोड़ 71 लाख 31 हजार 679 रुपए
22. महिमा सिंह मेवाड़ भाजपा सांसद राजसमंद राजस्थान, संपत्ति 1 करोड़ 13 लाख 76 हजार रुपए
23. हनुमान बेनीवाल आरएलपी सांसद नागौर राजस्थान, संपत्ति 81 लाख 10 हजार 760 रुपए
24. अमराराम माकपा सांसद सीकर राजस्थान, सपंत्ति 40 लाख 50 हजार 109 रुपए
25 संजना जाटव कांग्रेस सांसद भरतपुर राजस्थान, संपत्ति 23 लाख 10 हजार 193 रुपए
(नवनिर्वाचित सांसदों की संपत्ति की जानकारी लोकसभा चुनाव 2024 के शपथ पत्र के अनुसार)












Click it and Unblock the Notifications