Rajasthan Crime: रोहित गोदारा गैंग का राजस्थान में आतंक, कारोबारी को जिम में गोलियों से भूना
Rajasthan Crime News: रोहित गोदारा गैंग का आतंक अब देश के दूसरे हिस्सों तक फैलता जा रहा है। अब इस गैंग ने राजस्थान में जिम कर रहे कारोबारी को गोलियों से भून दिया। बाइक शोरूम मालिक और होटल कारोबारी रमेश रुलानिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह ने इसकी जिम्मेदारी ली है। घटना राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले की है। इस हत्याकांड से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। मंगलवार की सुबह हुई घटना के विरोध में पूरे शहर को बंद कर दिया गया है।
मंगलवार की शहर के लोगों के लिए किसी सदमे के जैसे साबित हुई थी। सुबह उस वक्त पूरे शहर में सनसनी फैल गई, जब कुचामन सिटी के स्टेशन रोड स्थित एक जिम में कारोबारी रमेश रुलानिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सुबह करीब 5:40 बजे हुई, जब रमेश रोज की तरह एक्सरसाइज कर रहे थे।

Rajasthan Crime: कारोबारी की हत्या से हड़कंप
पुलिस के मुताबिक, रमेश रुलानिया रोज की तरह सुबह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावर आए और उन पर गोलियों की बरसात कर दी। गोली लगते ही वे मौके पर गिर पड़े, जबकि हमलावर फरार हो गया। हत्या की खबर मिलते ही शहर में दहशत का माहौल बन गया। मृतक कारोबारी शहर के जाने-माने लोगों में शुमार थे और पिछले काफी दिनों से उन्हें रोहित गोदारा गैंग से हत्या और फिरौती की धमकी मिल रही थी। उनके परिवार ने सुरक्षा की गुहार भी पुलिस से लगाई थी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: सचिन पायलट का राहुल गांधी पर BJP के आरोपों पर पलटवार, बोले- 'हम वोट चोरी की पोल खोलेंगे'
पहले भी मिली थी मृतक कारोबारी की धमकी
मंगलवार को हुई इस वारदात के बाद गुस्साए व्यापारियों और आम नागरिकों ने शहर बंद का ऐलान कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भी लोगों का गुस्सा नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही दिखाई और लगातार धमकी मिलने के बाद भी उन्हें सुरक्षा नहीं मुहैया कराई गई।
इससे पहले भी शहर के कई व्यापारियों को रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग से धमकियां मिली हैं। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी रिचा तोमर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। परिवार ने बताया कि मृतक रमेश रुलानिया को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने सुरक्षा दी थी। हालांकि, कुछ समय बाद यह सुरक्षा वापस ले ली गई।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: 6 मरीजों की मौत का जिम्मेदार कौन? SMS अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, CM ने दिए जांच के आदेश












Click it and Unblock the Notifications