Pharmacist Recruitment Rajasthan: फार्मासिस्ट के 6826 पदों पर भर्ती की कवायद, वित्त विभाग की मंजूरी का इंतजार
राजस्थान में चिकित्सा विभाग में नौकरी तलाश रहे बेरोजगार फार्मासिस्ट के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब यहां फार्मासिस्ट के 6826 पदों पर भर्ती की राह खुलने वाली है। राजस्थान चिकित्सा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भेजा जा चुका है। मंजूरी का इंतजार है।
बता दें कि राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी मरीजों के लिए 5225, आपातकालीन सेवाओं के लिए 2516, संस्थानों के स्टोर के लिए 3771 समेत कुल 11 हजार 512 फार्मासिस्ट की आवश्यकता है। वर्तमान में सिर्फ 4686 पद ही स्वीकृत हैं। ऐसे में विभाग ने फार्मासिस्ट के 6826 नए पद सृजित करने की कवायद शुरू की है।

राजस्थान में फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। साल 2013 के बाद फार्मासिस्ट की आखिरी भर्ती साल 2023 में निकाली गई थी। उस वक्त फार्मासिस्ट के 3067 पदों पर भर्ती हुई और उससे करीब ढाई हजार चयनितों को नियुक्ति भी दी जा चुकी। अब 2023 के बाद एक बार फिर 2025 में नई भर्ती की उम्मीद जगी है।
मीडिया से बातचीत में राजस्थान फार्मासिस्ट एसोसिएशन जयपुर के संभाग प्रभारी ओम प्रकाश मीणा ने बताया कि चिकित्सा विभाग फार्मासिस्ट के 6826 नए पद सृजित करने की तैयारी कर रहा है। एसोसिएशन की मांग है कि वित्त विभाग की मंजूरी शीघ्र मिले ताकि नए पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो सके।












Click it and Unblock the Notifications