राजस्‍थान पेपर लीक प्रकरण में सगरना शेरसिंह मीणा की प्रेमिका की एंट्री, जानिए क्‍या राज खोले?

आरोपी शेरसिंह मीणा की प्रेमिका स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की कर्मचारी है। पेपर लीक प्रकरण में उसकी संदिग्‍ध भूमिका के चलते उसे पुलिस ने अरेस्‍ट किया है।

Shersingh Meena girlfriend

राजस्‍थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में पुलिस अभी तक सरगना शेरसिंह मीणा को तो नहीं पकड़ पाई, मगर पूरे केस में अब उसकी गर्लफ्रेंड की एंट्री में हुई है। एसबीआई में जॉब करने वाली अनिता मीणा को शेरसिंह मीणा के साथ रिश्‍ते और पेपर लीक प्रकरण में उसकी संदिग्‍ध भूमिका के चलते अरेस्‍ट किया गया है।

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपी अनिता मीणा मूलरूप से झुंझुनूं की रहने वाली हैं। वर्तमान में जयपुर में रहती हैं। एसबीआई में कर्मचारी हैं। जयपुर से अरेस्‍ट करके उदयपुर लाए हैं। सोमवार को कोर्ट में पेश करेंगे।

पुलिस के अनुसार अनिता अविवाहित है। बैंक में काम करती है। वह लंबे समय से शेरसिंह के साथ रिश्‍ते में है। आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाने का मास्‍टर माइंड शेरसिंह मीणा के साथ अनिता मीणा की भूमिका की जांच की जा रही है।

फिलहाल उसकी भूमिका संदिग्‍ध मानकर पुलिस ने उसे पकड़ा है। पूछताछ में कई राज खुलने की उम्‍मीद है। उदयपुर पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि शेरसिंह की काली कमाई से दोनों ने मिलकर प्रोपर्टी भी खरीद रखी है।

पुलिस ने बताया कि आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाने के कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। सरगना शेरसिंह को पकड़ने के लिए पिछले कई दिन से पुलिस की टीमें जयपुर व आस-पास के इलाके और शेरसिंह के गांव में दबिश दे रही है। इस बीच पता चला कि शेरसिंह की प्रेमिका उसके सम्‍पर्क में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+