Rajasthan News: सचिन पायलट की रैली में पैसे का वादा कर जुटाई भीड़, नहीं मिली पेमेंट तो थाने पहुंचा केस

Rajasthan News Sachin Pilot Rally: राजस्थान में अरावली मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया था। जयपुर में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटान भी हुआ था। हालांकि, इस रैली को लेकर नया विवाद सामने आया है। एनएसयूआई के एक पदाधिकारी पर कुछ मजदूरों ने पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत भी थाने में दर्ज कराई गई है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संजय कंताला पर आरोप है कि उन्होंने सुजानगढ़ से 19 मजदूरों को खाने और मजदूरी का लालच देकर जयपुर बुलाया था। रैली के बाद उन्हें तय भुगतान नहीं किया गया।

अरावली मुद्दे को लेकर एनएसयूआई की ओर से 26 दिसंबर को जयपुर में जालूपुरा थाने से कलेक्ट्रेट सर्किल तक पैदल मार्च निकाला गया था। आरोप है कि सचिन पायलट की इस रैली में कई विधायक और सांसद भी शामिल हुए थे। भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए थे। इस रैली को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है।

Rajasthan News Sachin Pilot Rally

Sachin Pilot की रैली से जुड़ा विवाद

- मजदूरों का कहना है कि हम लोगों को सुजानगढ़ से लाया गया था ताकि जयपुर की रैली में भीड़ दिखाई जा सके। यह रैली सचिन पायलट ने आयोजित की थी।

- मजदूरों का आरोप है कि रैली में संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें जयपुर लाया गया था और उन्हें खाने के साथ पैसे देने का वादा किया गया था।

- मजदूरों का आरोप है कि उनसे कहा गया था कि उन्हें 500 रुपये प्रति दिन और भोजन दिया जाएगा। इसके बावजूद न तो खाने की कोई व्यवस्था की गई और न ही मजदूरी का भुगतान हुआ।

Rajasthan News: मजदूरों ने की तीन दिन की मजदूरी की मांग

मजदूरों ने पैसे नहीं मिलने की शिकायत की है और सुजानगढ़ थाने में लिखित रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। मजदूरों का कहना है कि 26 दिसंबर को उन्हें जयपुर लाया गया और रात करीब 11 बजे बिना कोई मेहनताना दिए ही वापस भेज दिया गया। इस वजह से तीन दिनों तक हमारा काम रुका रहा और अब हमें कोई मजदूरी नहीं मिली है। मजदूरों का आरोप है कि भुगतान मांगने पर अब संजय कंताला से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते मजदूर उनके घर के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

NSUI ने जांच की बात कही

मामले पर एनएसयूआई प्रभारी राहुल भाकर ने सफाई देते हुए कहा कि इस मामले की जानकारी मिली है। हमने इस पर संज्ञान लिया है। संगठन स्तर पर इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो पार्टी की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब तक संजय कंताला की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+