Jaipur News: जयपुर के लोगों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस मल्टीमॉडल हब बनाने की तैयारी
Jaipur News: जयपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से आम लोगों को काफी परेशानी होने लगी है। शहर के व्यस्त रूट में कभी-कभी आधे घंटे से एक घंटे तक का जाम भी मिलता है। इस ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के सिंधीकैंप बस स्टैंड को अब दिल्ली की तरह अत्याधुनिक ISBT (इंटर-स्टेट बस टर्मिनल) के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे शहर के ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 2278 करोड़ रुपये की लागत वाले इस मेगा प्रोजेक्ट से निजी बसों का संचालन शहर से बाहर शिफ्ट होगा। इससे शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा। टूरिस्ट प्लेस होने की वजह से जयपुर आने वाले पर्यटकों को भी ट्रैफिक की वजह से काफी परेशान होना पड़ता है।

Jaipur News: बदला जाएगा शहर का बस रूट
- राज्य सरकार की बजट घोषणा के बाद परिवहन विभाग ने राइट्स लिमिटेड की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर निजी बसों को पूरी तरह आउटर रिंग एरिया में शिफ्ट करने का फैसला किया है।
- सिंधीकैंप को अत्याधुनिक मल्टी-मॉडल हब बनाने पर लगभग 480 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मेट्रो, रोडवेज और रेलवे की संयुक्त कनेक्टिविटी मिलने से यह हब प्रदेश का सबसे बड़ा परिवहन केंद्र बनेगा।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: Khatushyam की यात्रा पर निकलने से पहले नोट कर लें ये जानकारी, बिना दर्शन के लौटना पड़ सकता है!
- रोडवेज की सीमित बसें ही सिंधीकैंप तक आएंगी। इससे शहर के मुख्य बस स्टैंड सिंधीकैंप की मेट्रो और रेलवे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
- साथ ही, यात्रियों को तेज और बिना जाम के शहर में सफर करने में आसानी होगी। आम लोगों को भी ट्रैफिक के दबाव से मुक्ति मिलेगी।
Jaipur बस स्टैंड के लिए 2278 करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड मंजूर
यह योजना केवल सिंधीकैंप बस स्टैंड तक सीमित नहीं है। शहर के बाहरी हिस्सों में चार नए बस टर्मिनल बनाने की तैयारी है, ताकि शहर के अंदर बसों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इससे दोपहिया वाहन चलानेवालों के साथ ही टैक्सी और कैब से सफर करने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। हालांकि, परियोजना की लागत अधिक होने के कारण, परिवहन विभाग ने राइट्स लिमिटेड से लागत का दोबारा आकलन करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: डिप्टी सीएम ने घूमर कर लूटी महफिल, खूबसूरती और अदाओं में दे रहीं दीपिका पादुकोण को मात












Click it and Unblock the Notifications