Jaipur News: अब जयपुर से दिल्ली पहुंचेंगे 1 घंटे, वंदे भारत ट्रेन के बाद पिंक सिटी को मिली ये सौगात
Jaipur News: दिल्ली से जयपुर आवाजाही करनेवालों में बड़ी संख्या पर्यटकों की भी होती है। इसमें विदेशी पर्यटकों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले लोग भी शामिल हैं। वीकेंड में या दो-तीन दिन की छुट्टियों के लिए पिंक सिटी घूमने-फिरने के लिए अच्छी जगह है। इसे देखते हुए दिल्ली से जयपुर के लिए नियमित ट्रेन सेवाओं के साथ ही वंदे भारत भी शुरू की गई है। इसके अलावा, फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ाकर 5 से 10 कर दी गई है। इससे आम यात्रियों के साथ पर्यटकों को भी काफी सुविधा हो गई है
जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब राजधानी तक पहुंचना और भी आसान हो गया है। ट्रेन और हवाई मार्ग के अलावा जयपुर पहुंचने का लोकप्रिय विकल्प सड़क मार्ग भी है। राज्य ट्रांसपोर्ट के अलावा, प्राइवेट बस सेवाएं भी इस रूट पर आसानी से मिल जाती हैं।

Jaipur से दिल्ली आना-जाना हुआ बेहद आसान
- जयपुर और दिल्ली के बीच की दूरी लगभग 250 किलोमीटर है, जिसे आमतौर पर चार घंटे में तय किया जाता है। अब इस रूट पर बसों, सुपरफास्ट ट्रेनों और वंदे भारत के साथ-साथ हवाई सेवाओं का विस्तार हुआ है।
- पहले जहां जयपुर से दिल्ली के बीच केवल 5 उड़ानें संचालित होती थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है। इनमें से 9 फ्लाइट्स रोजाना चलेंगी, जबकि 1 अतिरिक्त उड़ान हर शनिवार को संचालित होगी।
यह भी पढ़ें: Jaipur Bus Fire: जयपुर में हाईटेंशन लाइन से टकराई मजदूरों से भरी बस, आग लगने से दो की मौत, कैसे हुआ यह हादसा?
- रविवार से शुक्रवार तक 9 फ्लाइट्स और शनिवार को 10 फ्लाइट्स की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। यह वीकेंड पर यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।
Delhi पहुंचना अब राजस्थान के लोगों के लिए होगा आसान
हालांकि, हवाई यात्रा का किराया अन्य परिवहन साधनों की तुलना में थोड़ा महंगा होता है, लेकिन कम समय में यात्रा को प्राथमिकता देने वालों के लिए यह सुविधाजनक विकल्प है। हवाई यात्रा के जरिए जयपुर से दिल्ली तक अब मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकता है। खास तौर पर कॉर्पोरेट मीटिंग या कम समय में जो लोग पहुंचना चाहते हैं, उनके लिए अब हवाई मार्ग से ज्यादा विकल्प होंगे। एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आने वाले महीनों में इस रूट पर और भी फ्लाइट्स जोड़ी जा सकती हैं।
Jaipur To Delhi Flights
1. फ्लाइट संख्या AI-1834 (सुबह 8:30 बजे)
2. फ्लाइट संख्या 6E-130 (सुबह 11:35 बजे)
3. फ्लाइट संख्या IX-1287 (दोपहर 12:05 बजे)
4. फ्लाइट संख्या AI-1844 (दोपहर 1:40 बजे)
5. फ्लाइट संख्या 6E-5096 (दोपहर 1:55 बजे)
6. फ्लाइट संख्या 9I-644 (शाम 4:05 बजे)
7. फ्लाइट संख्या AI-2762 (शाम 4:55 बजे)
8. फ्लाइट संख्या 6E-2360 (रात 10:05 बजे)
9. फ्लाइट संख्या 6E-5136 (रात 11:50 बजे)
10. फ्लाइट संख्या 6E-2270 (दोपहर 3:30 बजे, हर शनिवार)
यह भी पढ़ें: Jaipur Accident Reason: जयपुर में 'यमराज' बनकर आया डंपर! एक के बाद एक 10 लोगों को दी मौत, जानें वजह?












Click it and Unblock the Notifications