Mann ki Baat Highlights: RSS की तारीफ से 'Vocal for Local' तक, PM मोदी ने क्या-क्या कहा? पढ़ें बड़ी बातें
PM Modi Mann ki Baat Episode 126 Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 126वीं 'मन की बात' में देशवासियों को एक बार फिर प्रेरक संदेश दिए। इस बार के कार्यक्रम में उन्होंने गांधी जयन्ती, भगत सिंह, लता मंगेशकर और RSS के शताब्दी वर्ष को याद किया। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता और लोकल उत्पादों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में देशी उत्पादों को प्राथमिकता देना न केवल परंपराओं को मजबूत करता है बल्कि छोटे और सीमांत उद्योगों को भी फायदा पहुंचाता है।
उन्होंने छठ पर्व को UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में शामिल कराने की पहल, देश के हस्तशिल्प और हैंडलूम उद्योग में नवाचार, और युवाओं के लिए भगत सिंह जैसे नायकों की प्रेरणा को शेयर किया। पीएम ने दिवाली के पर्व से पहले हर नागरिक से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पाद खरीदें और अपने देश की अर्थव्यवस्था को जमीनी स्तर तक मजबूत करें।

'मन की बात' एपिसोड 126 हाइलाइट्स
गांधी जयंती पर खादी और स्वदेशी को बढ़ावा
प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयन्ती के महत्व को याद करते हुए महात्मा गांधी के स्वदेशी और खादी पर जोर की बात की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद खादी की लोकप्रियता में कमी आई थी, लेकिन पिछले 11 वर्षों में इसकी मांग और बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस दिन खादी उत्पाद खरीदें और गर्व से उसे स्वदेशी घोषित करें।
ये भी पढ़ें: Dr. Kamaltai Gavai: कौन हैं डॉ. कमलताई गवई? जिन्हें RSS ने विजयादशमी कार्यक्रम में बनाया मुख्य अतिथि
छठ पर्व को UNESCO की सूची में शामिल करने की पहल
पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार छठ पर्व को UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (Intangible Cultural Heritage) की सूची में शामिल कराने के लिए काम कर रही है। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास है।
RSS के शताब्दी वर्ष का जश्न
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर संगठन की यात्रा की सराहना की। उन्होंने इसे "अद्भुत, अभूतपूर्व और प्रेरक" बताया और इसके निस्वार्थ सेवा और अनुशासन की प्रशंसा की। मोदी ने कहा कि RSS के स्वयंसेवकों में हमेशा 'देश पहले' की भावना सर्वोच्च रही है।
भगत सिंह को किया याद
प्रधानमंत्री ने अमर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने भगत सिंह की मानवता और जनता के प्रति संवेदनशीलता की भी तारीफ की।
लता मंगेशकर की जयंती पर याद
प्रधानमंत्री ने महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि लता दीदी के गीत हर इंसान के भावनाओं को छूते हैं। विशेष रूप से उनके देशभक्ति गीतों ने लोगों को गहराई से प्रभावित किया।
पारंपरिक कारीगरी और नवाचार की कहानी
पीएम मोदी ने देश की हस्तशिल्प और हैंडलूम इंडस्ट्री की सफलता को भी सराहा। उन्होंने उदाहरण दिए जैसे तमिलनाडु में याज़ नेचुरल्स, जहां अशोक जगदीशन और प्रेम सेल्वराज ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर घास और केला के फाइबर से योगा मैट्स बनाई, जो 200 परिवारों को रोजगार देती हैं। उन्होंने झारखंड के आशिष सत्यव्रत साहू की भी तारीफ की, जिनकी जौहरग्राम ब्रांड ने आदिवासी बुनाई और वस्त्रों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई।
आत्मनिर्भरता और लोकल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा
पीएम मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया कि आने वाले त्योहारी मौसम में केवल देशी और स्थानीय उत्पाद खरीदें। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ पारंपरिक उद्योगों का समर्थन है बल्कि सीधे उन परिवारों को फायदा पहुँचाता है जो ये उत्पाद बनाते हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।
दिवाली के लिए संदेश
प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों को आगामी दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि स्वदेशी उत्पादों का समर्थन करना ही भारत को सच्चाई में आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता है।
असम के गायक जुबिन गर्ग को किया याद
प्रधानमंत्री ने असम के प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनका संगीत और कला लोगों को प्रेरित करती रहेगी। गायक का निधन सिंगापुर में हुआ था और उनका योगदान भारतीय संगीत में अमूल्य है।
ये भी पढ़ें: PM Modi In Odisha: ओडिशा में पीएम मोदी ने की सौगातों की बौछार, 'लुटेरी कांग्रेस' से मांगा GST पर हिसाब












Click it and Unblock the Notifications