Rajasthan News: राजस्थान में बनेंगे 9 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, कारोबार और सफर दोनों के लिए रफ्तार का गेटवे
Rajasthan News: राजस्थान में एक्सप्रेसवे और सड़क निर्माण के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार भारी निवेश कर रही है। इन प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने से आम लोगों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लंबी दूरी के सफर में लगने वाला समय घटेगा। साथ ही, कई शहरों में वर्षों से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रास्ता साफ कर दिया है।
राजस्थान सरकार ने साफ किया है कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए पहले से प्रोजेक्ट के लिए डिटेल में योजना तैयार की जा चुकी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में मुख्यमंत्री कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कार्यों की समीक्षा बैठक की।

Rajasthan News: मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए दिया निर्देश
- राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जयपुर में प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है। इससे राजधानी को ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिल सके।
- बैठक में NHAI अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जयपुर-ब्यावर-पचपदरा, जयपुर-किशनगढ़, चित्तौड़गढ़ बायपास और अलवर-भरतपुर-आगरा सड़क परियोजनाओं की प्रगति के बारे में भी डिटेल दी।
- इसके साथ ही निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए परियोजना प्रबंधन सॉफ्टवेयर के उपयोग और तय समय में क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें: Rajasthan School News: राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, स्टूडेंट्स फ्री में कर सकेंगे NEET-JEE की तैयारी
Greenfield Expressways से बदलेगी प्रदेश की रफ्तार
राज्य में कुल 9 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रस्तावित हैं। इनके निर्माण से राजस्थान की आंतरिक और बाहरी कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सरकार इन सभी परियोजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। इन एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचना आसान होगा। आम यात्रियों का समय बचेगा और पर्यटकों के लिए भी अच्छी सड़कें सुविधाजनक विकल्प हैं। कारोबार के लिहाज से अच्छी सड़कें एक बोनस की तरह साबित होती हैं। राज्य में इंडस्ट्री के विकास के लिहाज से भी ये एक्सप्रेसवे एक सौगात बन सकते हैं।
प्रमुख प्रस्तावित एक्सप्रेसवे ये हैं
कोटपुतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे (181 किमी): किशनगढ़ से कोटपूतली के पनियाला मोड़ तक।
जयपुर-किशनगढ़-पचपदरा एक्सप्रेसवे (350 किमी): जयपुर से अजमेर और जोधपुर होते हुए पचपदरा तक।
जयपुर-भीलवाड़ा एक्सप्रेसवे (193 किमी): जयपुर रिंग रोड से भीलवाड़ा बायपास तक।
बीकानेर-कोटपुतली एक्सप्रेसवे (295 किमी): बीकानेर से कोटपुतली तक।
ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेसवे (270 किमी): भरतपुर से बगरू के पास जयपुर-पचपदरा एक्सप्रेसवे से कनेक्शन।
जालोर-झालावाड़ एक्सप्रेसवे (402 किमी): अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक।
अजमेर-बांसवाड़ा एक्सप्रेसवे (390 किमी)
जयपुर-फलोदी एक्सप्रेसवे (345 किमी)
श्रीगंगानगर-कोटपूतली एक्सप्रेसवे (290 किमी)
यह भी पढ़ें: Rajasthan School News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूली बच्चे बनाएंगे राजस्थान की सड़कों को सुरक्षित












Click it and Unblock the Notifications