Rajasthan CM की दौड़ से बाबा बालकनाथ पीछे हटे, जानिए 16 से पहले कौन ले सकता है सीएम पद की शपथ?
Rajasthan CM 2023: राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या बाबा बालकनाथ योगी पर 'महारानी' वसुंध्रा राजे सिंधिया भारी पड़ गईं? क्या 'राजकुमारी' दीया कुमारी को सीएम पद मिलेगा? या फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, ओम माथुर, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल या अश्विनी वैष्णव में से किसी को राजस्थान की कमान सौंपी जाएगी?
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला रविवार या सोमवार को हो सकता है। इसके लिए भाजपा आलाकमान ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय व राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को भाजपा राजस्थान में जीते सभी 115 विधायकों को जयपुर बुला सकती है। फिर 10 व 11 दिसंबर को जयपुर में विधायक दल की बैठक में पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सीएम का नाम बंद लिफाफे में लेकर आ सकते हैं।
राजस्थान में होंगे दो डिप्टी सीएम
सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्थान में इस बार भाजपा दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला अपना सकती है। इन पदों पर आदिवासी व राजपूत चेहरे को मौका दे सकती है। डिप्टी सीएम के चेहरे का फैसला सीएम चेहरे के समीकरणों पर निर्भर करेगा।
16 दिसंबर से पहले शपथ संभव
पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर है कि 15 दिसंबर तक राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम तय हो सकता है, क्योंकि 16 दिसंबर से मलमाल लागू हो जाएंगे। चर्चा है कि राजस्थान मुख्यमंत्री का शपथ दिलाने के लिए पीएम मोदी जयपुर आ सकते हैं।
राजस्थान सीएम के तीन पैमाने
1. जातीय समीकरण
2. स्वीकार्यता
3. लोकसभा चुनाव 2024












Click it and Unblock the Notifications