राजस्थान में रिजोर्ट फाइट: 'वसुंधरा राजे के बेटे ने BJP विधायकों को होटल में रखा', MLA के पिता का बड़ा आरोप
Rajasthan resort fighting BJP MLA: राजस्थान में भी रिजोर्ट फाइटिंग यानी 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किशनगंज विधायक ललित मीणा के पिता और पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने वसुंधरा राजे के बेटे सांसद दुष्यंत सिंह (Vasundhara Raje's son and MP Dushyant Singh) पर गंभीर आरोप लगाया है। हेमराज मीणा ने कहा है कि, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे सांसद दुष्यंत सिंह ने भाजपा के विधायकों को रिजॉर्ट में रखा था।
हेमराज मीणा ने दावा किया कि, सांसद दुष्यंत सिंह ने पांच विधायकों को राजस्थान के एक रिजॉर्ट में रखा था। उन्होंने ये भी कहा कि इस संबंध में पहले से ही नई दिल्ली में मौजूद वसुंधरा राजे को और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने भी तलब किया था। गौरतलब है कि वसुंधरा राजे फिलहाल दिल्ली में हैं। जहां आज 07 दिसंबर की शाम वो जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगी।

इससे पहले सूत्रों से जानकारी आई थी कि वसुंधरा राजे ने साफ कर दिया है कि सीएम कौन बनेगा...? इसपर वह हाईकमान का हर फैसला मानेंगी।
हेमराज मीणा ने क्या कहा?
विधायकों को होटल में रोकने के मामले में किशनगंज विधायक ललित मीणा के पिता हेमराज मीणा ने वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने कहा, ''सांसद दुष्यंत मेरे बेटे ललित मीणा और झालावाड़-बारां के विधायकों को जयपुर ले आए थे। शाम को जब ललित घर नहीं लौटा तो मैंने उससे बात की। उसने कहा कि मैं सीकर रोड पर एक रिसॉर्ट में हूं। लोग उसे वापस नहीं लौटने दे रहे थे।''
प्रदेश के किसी बड़े नेता के इशारे पर हुआ सबकुछ!
सूत्रों के मुताबिक, जब यह तय हो गया कि विधायक बहरोड़ जाएंगे तो एक नए विधायक ने हैरानी जताई और पार्टी के शीर्ष नेताओं को योजना का खुलासा करने की धमकी दी। इसके बाद हंगामा मच गया। इस घटना की खबर लगते ही राज्य के कुछ नेताओं को तुरंत उस रिसॉर्ट में भेजा गया।
हालांकि बाद में बातचीत से मामला सुलझ गया और उसके बाद सुबह 4 बजे उन विधायकों को वहां से निकाला गया। बताया जा रहा है कि ये सब प्रदेश के किसी बड़े नेता के इशारे पर हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications