Rajasthan: मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बोले-' महिलाओं पर अपराध बढ़े, मणिपुर की बजाय खुद की गिरेबां में झांकें

Rajendra singh Gudha: राजस्‍थान सरकार में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि हम महिला सुरक्षा में असफल हो गए हैं। प्रदेश में महिला अत्‍याचार बढ़ा है। मणिपुर की बजाय हमें अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए।

मणिपुर हिंसा के वायरल वीडियो ने देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह चुके हैं कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले संगीन अपराधों में त्‍वरित कार्रवाई होगी। घटना चाहे राजस्‍थान की हो छत्‍तीसगढ़ या फिर मणिपुर की।

Rajasthan Minister

इधर, राजस्‍थान कांग्रेस सरकार के मंत्री ने विधानसभा में माना है कि प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम हो चुकी है। हमें मणिपुर की बजाय राजस्‍थान की चिंता ज्‍यादा करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता व उदयपुरवाटी से विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा राजस्‍थान सरकार में होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। सचिन पायलट खेमे के नेता माने जाने वाले गुढ़ा अक्‍सर अपने बेबाक बयानों के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं।

राजस्‍थान विधानसभा के मानसून सत्र में राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि राजस्‍थान की यह सच्‍चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। राजस्‍थान में महिलाओं पर जिस तरह से अत्‍याचार बढ़े हैं ऐसे में मणिपुर की बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+