दो पत्नियों वाले राजस्थान के मंत्री ने मंच से कर दिया ऐलान, 'घर मोदी जी बनवा देंगे, आप खूब बच्चे पैदा करो',
राजस्थान के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने लोगों को खूब बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री घर बनवा कर दे देंगे, फिर किस बात की दिक्कत है। उनका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राजस्थान के नए नवेले मंत्री जी उदयपुर से थोड़ी दूर नाई गांव पहुंचे थे। वहां जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने ये बाते कहीं। उनकी बातें साथ में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधि बगले झांखने लगे। वहीं, सभा में मौजूद लोगों ने मंत्री जी की बातें सुनकर जमकर ठहाके लगाए।

राजस्थान सरकार की कैबिनेट में बाबूलाल खराड़ी एक मात्र ऐसे मंत्री है जिनकी 2 पत्नियां हैं। उन्होंने आदिवासी परंपरा से 2 शादियां की हैं। खराड़ी विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर लार्भाथियों से संवाद कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित स्थानीय विधायक और भाजपा नेता भी शामिल थे।
आप बच्चे पैदा करो, घर प्रधानमंत्री देंगे
बाबूलाल खराड़ी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आप खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्री जी उनके लिए छत बनाएंगे।" मंच से जैसे ही खराड़ी ने यह बात कही वहां मौजूद लोग जमकर तालियां बजाने लग गए।
इस कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर शहर से 13 किलोमीटर दूर नाई गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया था। जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रेदश के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी और बीजेपी विधायक फूल सिंह मीणा भी मौजूद थे। बाबूलाल खराड़ी उदयपुर जिले के झाडोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
यह भी देखें: Rajasthan: 22 लाख में अपनी जगह दूसरे को परीक्षा दिलवाकर लगा सरकारी नौकरी, ज्वाइनिंग से पहले यूं पकड़ा गया
मंत्री जी ने पूछा, 'गैस और सस्ती करनी है क्या?'
जनसंवाद से दौरान मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने उज्ज्वला योजना और बीपीएल परिवारों को 450 रुपये में मिलने वाले सिलेंडर को लेकर पूछा, "अभी भी महंगा है क्या? और सस्ता करना है क्या?"
हालांकि, अपने इस सवाल के ठीक बाद उन्होंने कहा, "अभी दूसरे काम भी करने हैं। सड़क, बिजली व्यवस्था भी ठीक करनी है। इसलिए फ्री में नहीं दे सकते।" अपने भाषण के दौरान खराड़ी ने कहा, "दोस्तों हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री का सपना है कि कोई भूखा न सोए, कोई बिना छत का नहीं रहे। आप तो बच्चे पैदा करो खूब, प्रधानमंत्री आपका मकान बना देंगे। फिर तकलीफ किस बात की। फिर तकलीफ नहीं होनी चाहिए ना। आप जानते हो कि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाना चाहता है।"
यह भी देखें: राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ से हटे सचिन पायलट, जानिए अब कौन नेता दौड़ में सबसे आगे?












Click it and Unblock the Notifications