राजस्‍थान में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ से हटे सचिन पायलट, जानिए अब कौन नेता दौड़ में सबसे आगे?

Leader of Opposition in Rajasthan 2024: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम आए महीनेभर से ज्‍यादा का समय हो गया। राजस्‍थान में भजनलाल शर्मा सरकार ने मंत्रियों में विभागों में बंटवारा कर कामकाज भी शुरू कर दिया, मगर कांग्रेस अभी नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में करारी हार के बाद अब कांग्रेस में जयपुर से दिल्‍ली तक में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मंथन चल रहा है। पहले इस पद की दौड़ में पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट का नाम सबसे आगे चल रहा था।

Sachin Pilot News

खबर है कि सचिन पायलट को छत्‍तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अब नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में नहीं हैं। ना ही पायलट राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष बनने वाले हैं।

सचिन पायलट के छत्‍तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद अब कांग्रेस के अन्‍य कई दिग्गज नेता इस दौड़ में आगे बताए जा रहे हैं, जिनमें शांति धारीवाल, डॉ. रघु शर्मा और हरीश चौधरी जैसे नाम शामिल हैं।

राजस्‍थान की राजनीति के जानकार कहते हैं कि राजस्थान का मीणा समुदाय लंबे समय से कांग्रेस का बड़ा वोटबैंक रहा है। ऐसे में सियासी पंडित संभावना जता रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी मीणा समुदाय के किसी व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी देकर बड़ा दांव खेल सकती है।

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा 2018 में जीत हासिल करने के बाद पार्टी ने तत्‍कालीन पीसीसी चीफ सचिन पायलट को डिप्‍टी सीएम बनाया था, मगर पूरे पांच साल तक उनका सीएम अशोक गहलोत के साथ सियासी विवाद रहा।

साल 2020 में सचिन पायलट की बगावत की वजह से अशोक गहलोत की सरकार गिरने तक की नौबत आ गई थी। ऐसे में सचिन पायलट को पीसीस चीफ व डिप्‍टी सीएम दोनों पद गवांने पड़े थे। 2023 में हार के बाद राजस्थान में गुटबाजी रोकने के लिए ही कांग्रेस ने सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+