राजस्थान : बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा, मंत्री जी ने जमकर लगाए ठुमके, देखिए वायरल वीडियो
बारां। बैंड बाजों की धुन पर ठुमके लगा रहे ये महाशय राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया हैं। वीडियो राजस्थान के बारां जिले का है। यहां गुणवर्धन शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैंड-बाजों की धुन के साथ शोभायात्रा में शामिल लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। यह शोभायात्रा बारां शहर के मांगरोल बाईपास से शुरू हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई। चंद्रप्रभु मंदिर पहुंची। जहां पर पूजा अर्चना की गई।
हैरान करने वाला VIDEO: नंगे पैर हाईटेंशन वायर पर चलता दिखा ये शख्स, देखने वाले कांप गए
दरअसल, ट्रस्ट की ओर से कोटा रोड पर तीर्थधाम का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस निर्माणाधीन तीर्थ पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। मंत्री प्रमोद जैन भाया को इसी कार्यक्रम में बुलाया गया है, लेकिन जैसे ही शोभायात्रा में बैंज-बाजों की धुन सुनी और भक्तों का जोश देखा मंत्री जी खुद को नाचने से नहीं रोक पाए।