राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024: BJP ने अभी तक भीलवाड़ा में क्यों नहीं उतारा प्रत्याशी? जानिए इनसाइड स्टोरी
Bhilwara Lok Sabha Seat Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने राजस्थान की 25 में से 24 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सिर्फ एक सीट भीलवाड़ा में प्रत्याशी उतारना बाकी है।
भीलवाड़ा में भाजपा उम्मीदवार तय नहीं होने की कई वजह हैं। यहां पर गुर्जर वोटर्स को साधने में मंथन चल रहा है, क्योंकि नजदीकी संसदीय क्षेत्र कोटा में प्रह्लाद गुंजल के कांग्रेस में जाने के बाद सियासी समीकरण थोड़े बदल गए हैं।

बता दें कि भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में कुल आठ विधानसभा सीटें आती हैं, जिसमें आसींद, मांडल, सहाड़ा, भीलवाड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़ और हिंडोली शामिल हैं। यहां की कई सीटों के मतदाताओं पर गुर्जर नेता अशोक चांदना व धीरज गुर्जर भी असर डाल रहे हैं।
भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर एमबीसी मतदाता
मांडल में 76 हजार
आसींद में 74 हजार
सहाड़ा 62 हजार
मांडलगढ़ 51 हजार
जहाजपुर 50 हजार
हिंडौली में 45 हजार
शाहपुरा 33 हजार
भीलवाड़ा 18 हजार
बता दें कि भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर कुल मतदाता करीब 1997328 हैं। पुरुष मतदाता 1016076, महिला मतदाता 981247 हैं।
कांग्रेस ने दामोदर गुंजल को उतारा
भीलवाड़ा लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने दामोदार गुंजल को टिकट दिया है। वहीं, भाजपा के सुभाष बहेड़िया साल 2014 व 2019 में सांसद बने चुके हैं। इससे पहले 1996 में भी सांसद रहे हैं। इस बार भी टिकट में दौड़ में बहेड़िया का नाम सबसे आगे है।
हालांकि भीलवाड़ा सीट पर टिकट देने में देरी होने से माना जा रहा है कि इस बार बहेड़िया का टिकट कट भी सकता है। भाजपा किसी नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है। प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल भी दावेदारी जता रहे हैं।
राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
लोकसभा क्षेत्र- कांग्रेस+गठबंधन - भाजपा
• बीकानेर - गोविंद राम मेघवाल VS अर्जुनराम मेघवाल
• अलवर - ललित यादव VS भूपेंद्र यादव
• भरतपुर - संजना जाटव VS रामस्वरूप कोली
• जोधपुर - करण सिंह उचियारड़ा VS गजेंद्र सिंह शेखावत
• जालोर - वैभव गहलोत VS लुंबाराम चौधरी
• चितौड़ - उदयलाल आंजना VS सीपी जोशी
• उदयपुर - ताराचंद मीणा VS मन्नालाल रावत
• चूरू - राहुल कस्वां VS देवेंद्र झाझड़िया
• श्रीगंगानगर - कुलदीप इंदौरा VS प्रियंका बैलाण
• झुंझुनूं - बृजेंद्र ओला VS शुभकरण चौधरी
• जयपुर ग्रामीण - अनिल चोपड़ा VS राव राजेंद्र सिंह
• जयपुर शहर - प्रताप सिंह VS मंजू शर्मा
• टोंक - हरीश मीणा VS सुखबीर जौनापुरिया
• अजमेर - रामचरण चौधरी VS भागीरथ चौधरी
• राजसमंद - सुदर्शन रावत VS महिमा सिंह
• सीकर - अमराराम VS सुमेधानंद सरस्वती
• नागौर - RLP हनुमान बेनीवाल VS ज्योति मिर्धा
• दौसा - मुरारी लाल मीणा VS कन्हैया लाल मीणा
• कोटा - प्रहलाद गुंजल VS ओम बिरला
• बाड़मेर - उम्मेदा राम बेनीवाल VS कैलाश चौधरी
• पाली - संगीता बेनीवाल VS पीपी चौधरी
• धौलपुर-करौली - भजनलाल जाटव VS ? इंदु देवी जाटव
• बांसवाड़ा - राजकुमार रोत VS महेंद्रजीत मालवीय
• झालावाड़ - उर्मिला जैन भाया VS दुष्यंत सिंह
• भीलवाड़ा - दामोदर गुर्जर VS ?












Click it and Unblock the Notifications