राजस्‍थान की 25 सीटों का रिजल्‍ट एक क्लिक पर, जयपुर में खुला भाजपा का खाता, मंजू शर्मा जीतीं

Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024: आम चुनाव 2024 में राजस्‍थान भाजपा का लगातार तीसरी बार 25 सीटें जीतने का सपना अधूरा रहने वाला है। 4 जून को हो रही मतगणना में भाजपा उम्‍मीदवार 25 में से 14 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि 12 सीटों पर कांग्रेस (इंडिया गबंधन) प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं।

आम चुनाव 2024 में राजस्‍थान चुनाव परिणाम को लेकर जारी एग्जिट पोल के नतीजे और फलोदी सट्टा बाजार की सारी भविष्‍यवाणी फेल होती दिख रही है। एग्जिट पोल करने वाले एजेंसियों और फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने भाजपा को 25 में से 18-19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था, जो मतों की वास्‍तविक मतगणना फेल होता दिख रहा।

Manju sharma BJP MP Jaipur City

राजस्‍थान में जयपुर की सीट पर भाजपा की मंजू शर्मा ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास चुनाव हार गए हैं। यहां पर कांग्रेस ने टिकट बदला था। पहले सुनील शर्मा को उम्‍मीदवार बनाया था। उनका नाम विवादित चैनल से जुड़ने के कारण कांग्रेस ने शर्मा से टिकट वापस लेकर प्रताप सिंह को मैदान में उतारा था।

राजस्थान में लोकसभा के चुनाव परिणाम के नतीजों में बीकानेर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, अजमेर, पाली, जोधपुर, जालौर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ में आगे हैं। वहीं कांग्रेस श्री गंगानगर, चूरू, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, करौली, दौसा, टोंक-सवाईमाधोपुर और बाड़मेर में आगे है। जबकि सीकर में सीपीआईएम, नागौर में आरएलपी और डूंगरपुर-बांसवाड़ा में बाप आगे चल रही है।

Manju sharma BJP MP Jaipur City

राजस्‍थान के प्रमुख उम्‍मीदवार

1 गंगानगर (एससी) में बीजेपी की प्रियंका बालन मेघवाल- कांग्रेस-कुलदीप इंदौरा-
2 बीकानेर (एससी) बी जे पी अर्जुन राम मेघवाल कांग्रेस गोविंद राम मेघवाल
3 चूरू बी जे पी देवेन्द्र झाझरिया कांग्रेस राहुल कस्वां
4 झुंझुनूं बी जे पी शुभकरण चौधरी कांग्रेस बृजेन्द्र सिंह ओला
5 सीकर बी जे पी सुमेधानंद सरस्वती सीपीआई (एम) अमरा राम
6 जयपुर ग्रामीण बी जे पी राव राजेंद्र सिंह कांग्रेस अनिल चोपड़ा
7 जयपुर बी जे पी मंजू शर्मा कांग्रेस प्रताप सिंह खाचरियावास
8 अलवर बी जे पी भूपेन्द्र यादव कांग्रेस ललित यादव
9 भरतपुर (एससी) बी जे पी रामस्वरूप कोली कांग्रेस संजना जाटव
10 करौली-धौलपुर (एससी) बी जे पी इंदु देवी जाटव कांग्रेस भजनलाल जाटव
11 दौसा (ST) बी जे पी -कन्हैया लाल मीना कांग्रेस मुरारी लाल मीना
12 टोंक-सवाई माधोपुर बी जे पी सुखबीर सिंह जौनापुरिया कांग्रेस हरीश चंद्र मीना
13 अजमेर बी जे पी भागीरथ चौधरी कांग्रेस रामचन्द्र चौधरी
14 नागौर बी जे पी ज्योति मिर्धा आरएलपी हनुमान बेनीवाल
15 पाली बी जे पी पीपी चौधरी कांग्रेस संगीता बेनीवाल
16 जोधपुर बी जे पी गजेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस करण सिंह उचियारड़ा
17 बाड़मेर बी जे पी कैलाश चौधरी कांग्रेस उमेदा राम बेनीवाल
18 जालौर बी जे पी लुंबाराम चौधरी कांग्रेस वैभव गहलोत
19 उदयपुर (एसटी) बी जे पी मन्नालाल रावत कांग्रेस ताराचंद मीना
20 बांसवाड़ा (एसटी) बी जे पी महेंद्रजीत सिंह मालवीय बपतिस्मा राजकुमार रोत
21 चित्तौड़गढ़ बी जे पी चन्द्र प्रकाश जोशी कांग्रेस उदय लाल आंजना
22 राजसमंद बी जे पी महिमा विश्वेश्वर सिंह कांग्रेस दामोदर गुंजल
23 भीलवाड़ा बी जे पी दामोदर अग्रवाल कांग्रेस सीपी जोशी
24 कोटा बी जे पी ओम बिड़ला कांग्रेस प्रह्लाद गुंजल
25 झालावाड़-बारां बी जे पी दुष्यन्त सिंह कांग्रेस -उर्मिला जैन भाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+