Rambagh Palace: राजस्थान के इस होटल की प्राइस में समा जाए पूरे साल की सैलरी! रणथंभौर का शेर बाग भी है फीका
Rambagh Palace Hotel Price: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान और उनकी मंगेतर अवीवा बेग (Raihan Vadra Aviva-Baig) की सगाई की खबरों को लेकर रणथंभौर का शेर बाग होटल चर्चाओं में है। इस होटल के कमरे की कीमत और इसकी लग्जरी लोगों को दंग कर रही है। लेकिन आपको बता दें, रणथंभौर का शेर बाग राजस्थान का सबसे महंगा या सबसे लग्जिरियस होटल नहीं है। जिस होटल के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं वहां एक रात बीताने के लिए जितनी कीमत चुकानी होती है उतना अधिकांश मिडिल क्लास इंसान पूरे साल में नहीं कमा पाता है!
हम बात कर रहे हैं राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित रामबाग पैलेस (Rambagh Palace Hotel) की। इसे बस एक एक होटल कहना इसकी भव्यता को कम आंकना होगा। इसे "जयपुर का गहना" कहा जाता है। रामबाग पैलेस दुनिया के सबसे महंगे और आलीशान होटलों में शीर्ष पर शुमार है।

1835 में बना यह शाही महल कभी जयपुर के महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय और उनकी पत्नी महारानी गायत्री देवी का निजी निवास था। महारानी गायत्री देवी इतनी खुबसूरत थीं कि उनके आज भी दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं में गिना जाता है।
रामबाग पैलेस को साल 1957 में एक होटल में बदला गया, लेकिन आज भी यहां की हवाओं में राजसी ठाठ-बाट रची-बसी है। इसकी अर्बन लग्जरी और शाही विरासत के सामने रणथंभौर का मशहूर 'शेर बाग' भी साधारण नजर आता है।
रामबाग पैलेस होटल का किराया सुनकर हो जाएंगे दंग (Rambagh Palace Hotel 2026 Room Rent)
होटल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यहां ठहरने का खर्च किसी आम बजट से कोसों दूर है। एक रात का अनुमानित किराया (बिना टैक्स) इस प्रकार है:
- पैलेस रूम: ₹1.27 लाख से ₹1.40 लाख (550 sq. ft., शाही नक्काशी और मुगल गार्डन व्यू)
- हिस्टोरिकल सुइट: ₹2.12 लाख से ₹2.30 लाख (750 sq. ft., पुराने जमाने का फर्नीचर)
- रॉयल सुइट: ₹4.02 लाख से ₹4.50 लाख (यह महाराजा के व्यक्तिगत कमरों का हिस्सा था)
- ग्रैंड रॉयल सुइट: ₹5.04 लाख से ₹5.50 लाख (1500 sq. ft. और फ्रेंच खिड़कियां)
- ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट: ₹13.49 लाख से ₹15 लाख (1800 sq. ft., इसमें 'सुख निवास' और 'सूर्यवंशी' सुइट शामिल हैं)
दिलचस्प बात से है कि सर्दियों के पीक सीजन (दिसंबर-जनवरी) में 18-28% GST के साथ ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट की कीमत 17 लाख रुपये प्रति रात से भी ऊपर जा सकती है।
Rambagh Palace vs SUJÁN Sher Bagh: क्यों है रामबाग पैलेस शेर बाग से भी कई कदम आगे?
रणथंभौर का शेर बाग अपनी वाइल्डलाइफ और टेंट स्टे के लिए जाना जाता है, लेकिन रामबाग पैलेस का अनुभव पूरी तरह से 'रॉयल' है:
शाही आर्किटेक्चर: 47 एकड़ में फैले मुगल गार्डन, हाथ से तराशी गई संगमरमर की जालियां और बलुआ पत्थर के छज्जे इसे किसी फिल्म के भव्य सेट जैसा जादुई बनाते हैं।
सुवर्ण महल (Suvarna Mahal): यहां का डाइनिंग हॉल कभी राजाओं का दरबार था। यहाँ आज भी सोने की नक्काशी और कीमती झूमरों के नीचे, चांदी और सोने की थालियों में शाही भोजन परोसा जाता है।
स्टीम बार (Steam Bar): यहां एक असली विक्टोरियन जमाने के भाप इंजन (Steam Engine) को लग्जरी बार में बदला गया है। एक पुराने रेलवे स्टेशन के सेटअप में बैठकर ड्रिंक का आनंद लेना दुनिया के सबसे अनोखे अनुभवों में से एक है।
राजसी अनुभव और खास सुविधाएं (Rambagh Palace Luxury)
शाही स्वागत: मेहमानों का स्वागत ढोल-नगाड़ों, शहनाई की धुन, फूलों की बारिश और हाथी-ऊंटों के शाही जुलूस के साथ किया जाता है।
निजी बटलर सेवा: हर मेहमान के लिए एक समर्पित 'रॉयल बटलर' होता है जो उनकी हर जरूरत का ख्याल 24 घंटे शाही अंदाज में रखता है।
महारानी का सुइट: होटल में आज भी वह सुइट सुरक्षित है जहां महारानी गायत्री देवी खुद रहा करती थीं। इसकी सजावट में उनके समय की चीजों और यादों को सहेजकर रखा गया है।
विंटेज सफारी: मेहमानों को जयपुर की सैर महाराजा की पुरानी विंटेज कारों के बेड़े में कराई जाती है।
वेलनेस: यहां 'जे वेलनेस सर्कल' (Jiva Spa) में प्राचीन भारतीय जड़ी-बूटियों पर आधारित चिकित्सा दी जाती है, जिसमें 'मंगल स्नान' सबसे प्रसिद्ध है।
मोरों का बसेरा: महल के विशाल उद्यानों में सैकड़ों मोर खुलेआम नाचते और घूमते नजर आते हैं, जो सुबह की चाय को बेहद खास बना देते हैं।
रामबाग पैलेस केवल एक स्टे नहीं, बल्कि एक जिंदा इतिहास है जो आपको महाराजाओं के दौर में ले जाता है। यही कारण है कि इसे ताज ग्रुप का सबसे अनमोल हीरा और दुनिया का नंबर 1 होटल माना जाता है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications