Rajasthan Govt: सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे गरीब छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग सुविधा

जयपुर, 11 जुलाई। राजस्थान सरकार हर तरह से प्रदेश के छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने का प्रयास कर रही है। वो नई-नई योजनाओं के तहत छात्रों की मदद करने में जुटी है। गहलोत सरकार अब उन विधार्थियों की मदद करने को आगे आई हैं,जो कि सिविल सेवा परीक्षा,आरएएस या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

Rajasthan Govt: सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे गरीब छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग सुविधा

दरअसल राजस्थान सरकार ने 8 लाख रुपए वार्षिक आय से कम आय वाले छात्रों को फ्री कोचिंग देने का ऐलान किया है। इसे मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना नाम दिया गया है, जो कि सत्र 2022-23 के लिए छात्रों को कोचिंग करवाएगा। इस स्कीम के जरिए 15000 छात्रों को फ्री कोचिंग दी जाएगी। इस बारे में पूरी जानकारी www.jankalyan.rajasthan.gov.in पर मौजूद है।

इससे पहले गहलोत सरकार ने आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) की कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त साइकिलें देने का ऐलान किया था, जिससे किसी भी बच्ची की पढ़ाई स्कूल से घर से ज्यादा दूरी होने की वजह से ना छूटे। सरकार ने कहा है कि 5800 छात्राओं को इस योजना के तहत साइकिल दी जाएगी। ये योजना कक्षा छह से आठ तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए है,इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

विशेष छात्रवृत्ति स्कीम योजना का ऐलान

यही नहीं गहलोत सरकार ने प्रतिभावान छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति स्कीम योजना का ऐलान किया था। जिसके तहत वो बच्चे जो विदेश में पढ़ना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वो योग्य होते हुए भी वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं । सरकार अब ऐसे इच्छुक विधार्थियों का खर्चा उठाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+