राजस्थान राज्यपाल की सलाह-'रेप करने वाले को नपुंसक बना दो, शिवाजी महाराज ने भी तुड़वा दिए थे हाथ-पांव'
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि महिला अपराध कम करने हैं तो रेप करने वालों को नपुंसकर बनाकर दो। महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की जमकर पिटाई करनी चाहिए।
राज्यपाल बागडे सोमवार को भरतपुर जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान रेप और महिलाओं से छेड़छाड़ के बढ़ती वारदातों पर चिंता जताते हुए राजस्थान राज्यपाल ने शिवाजी महाराज के राज का भी जिक्र किया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि महिला अपराध कम करने हैं तो छेड़छाड़ करने वालों की उनकी पिटाई करके सबक सिखाना होगा। रेप जैसा अपराध करने वालों को नपुंसक बनाना होगा। तब जाकर बहन-बेटियां सुरक्षित रह पाएंगी।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जब शिवाजी महाराज के राज में एक गांव के मुखिया ने किसी का रेप किया था। तब शिवाजी महाराज के आदेश पर उस मुखिया के हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे। वह मरते दम तक वह वैसा ही रहा।
राजस्थान राज्यपाल ने कहा कि यह बात ठीक नहीं है कि महिलाओं पर अत्याचार होने के दौरान लोग वीडियो बनाते रहते हैं। जबकि उस समय वीडियो बनाने वालों का उस आरोपी को पकड़ने का कदम उठाना चाहिए। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसी मानसिकता जरूरत है।
राज्यपाल ने कहा कि कानून से अपराधियों को डर लगता है या नहीं, ये नहीं मालूम। 12 साल से कम उम्र वाले बच्चे-बच्ची के साथ रेप या कुकर्म करने वालों के लिए फांसी की सजा है, फिर भी ऐसे अपराध रुक नहीं रहे और रोज ऐसे मामले सुनाई देते हैं।
उल्लेखनीय हैं कि मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हरिभाऊ बागडे अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों जयपुर में आयोजित इग्नू के दीक्षांत समारोह में कहा कि न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत की खोज से पहले भारत में इसके अस्तित्व को लेकर वेदों में जानकारी मिलने का उल्लेख किया।












Click it and Unblock the Notifications