शराब दुखांतिका राजस्थान : भीलवाड़ा में शराब बनाने वाली महिला समेत 4 की मौत, SHO समेत 12 सस्पेंड

भीलवाड़ा। राजस्थान में जहरीली शराब से फिर लोगों की जान गई है। भीलवाड़ा पुलिस थाना इलाके के सारण का खेड़ा गांव में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत की खबर है जबकि 15 दिन पहले ही राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास इलाके में सरपंच के भाई समेत आठ लोगों की मौत हुई थी।

चार की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती

चार की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती

इधर, अब भीलवाड़ा पुलिस थाना इलाके के सारण का खेड़ा गांव चार लोगों की मौत के साथ पांच अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में अवैध रूप से शराब बनाने वाली एक महिला भी शामिल है। पांच लोगों को गंभीर हालत में भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 एसएचओ, बीट कांस्टेबल सस्पेंड

एसएचओ, बीट कांस्टेबल सस्पेंड

जहरीली शराब के सेवन से चार लोगों की मौत के बाद नींद से जागे पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई भी की है। मांडलगढ़ थाने एसएचओ मनोज कुमार समेत बीट कांस्टेबल और बीट प्रभारी 12 को सस्पेंड कर दिया गया है। भीलवाड़ा एसपी व कलेक्टर ने भी मौका मुआयना किया है। घटना के बाद आबकारी और पुलिस विभाग ने गांव में कई जगह छापेमारी भी की।

 इनकी हुई है मौत

इनकी हुई है मौत

जहरीली शराब के सेवन से मौत होने वाले में सतूड़ी कंजर, हजारी बैरवा, सरदार भाट, दलेल सिंह राजपूत शामिल है। सतूड़ी कंजर शराब बनाने का काम करती थी। जबकि दलेल की तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी। वहीं, जहरीली शराब के सेवन से नीतू कंवर, मंजू कंवर, लादू सिंह, भोम सिंह और गुल्‍ला कंजर आदि शामिल है।

पांच किमी के दायरे में कार्रवाई

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हादसे का शिकार हुए लोगों ने एक साथ बैठकर शराब नहीं पी थी। कंजर बस्ती के ये लोग महुवा व गुड़ आदि से देसी जुगाड़ के जरिए घरों पर ही शराब बनाते हैं। पुलिस व आबकारी ने घटनास्थल से पांच किमी के दायरे में शराब बनाने के संभावित स्थानों पर दबिश दी और कई लाइसेंसी दुकानों की भी जांच की।

 राजस्थान सरकार ने दी आर्थिक सहायता

राजस्थान सरकार ने दी आर्थिक सहायता

भीलवाड़ा में जहरीली शराब के सेवन से जान गंवाने वालों के आश्रितों को राजस्थान सरकार ने दो लाख रुपए और अस्पताल में उपचाराधीन लोगों को पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। वहीं, आबकारी विभाग भीलवाड़ा के सीआई विकास के शर्मा ने कहा कि शराब की दुकानों से नमूने लिए गए हैं। साथ ही कई जगह कार्रवाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+