राजस्‍थान EO-RO भर्ती परीक्षा रद्द: 30-40 लाख रुपए लेकर उन्‍हें दिलाई सरकारी नौकरी, जो पढ़-लिख नहीं सकते

Rajasthan EO-RO Recruitment Exam: राजस्‍थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अधिशासी अधिकारी (EO) ग्रेड-4 और राजस्‍व अधिकारी और राजस्‍व अधिकारी (RO) ग्रेड-2 परीक्षा निरस्‍त कर दी है। अशोक गहलोत सरकार वाली यह नौकरी अब भजनलाल शर्मा सरकार में छिन जाने की पीछे कहानी चौंका देने वाली है। दोनों परीक्षाएं अब नई तिथि को होंगी।

दरअसल, 14 मई 2023 को राजस्‍थान में आरपीएससी ने 111 पदों के लिए ईओ और आरओ परीक्षा आयोजित करवाई थी, जिसमें करीब एक लाख 96 हजार अभ्‍यर्थी बैठे थे। परीक्षा के दौरान बीकोनर के सेंटर पर हाईटेक तरीके से नकल का मामला सामने आया था। एसओजी ने 17 आरोपियों को पकड़ा था, जिसमें 11 अभ्‍यर्थी व छह पेपर माफिया थे।

Rajasthan EO-RO recruitment exam

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि साल 2023 में ही विधानसभा चुनाव होने थे। इसलिए एसओजी की जांच ज्‍यादा आगे नहीं बढ़ पाई थी। सरकार बदली और जांच में तेजी आई तो परत दर परत खुलती गई और आखिर में ईओ व आरओ भर्ती परीक्षा को निरस्‍त करके नई तिथि घोषित करनी पड़ी। अब यह परीक्षा 23 मार्च 2025 को दुबारा करवाई जाएगी। 23 मार्च 2025 को ही राजस्‍थान में जनसंपर्क एवं सूचना अधिकारी (पीआरओ) की परीक्षा होनी थी, जिसे बढ़ा खिसका दिया। पीआरओ परीक्षा अब 23 की बजाय 17 मई 2025 को होगी।

आरपीएससी सचिव राम निवास मेहता ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया कि ईओ-आरओ भर्ती परीक्षा के अभ्‍यर्थियों के दस्‍तावेजों की पुन: जांच में मामला संदिग्‍ध मिला था। इसके बाद एटीएस और एसओजी को जांच के लिए लिखा गया था। जांच के दौरान 28 अगस्‍त 2024 को एटीएस और एसओजी ने कई गोपनीय जानकारियां शेयर कीं। संदिग्‍धों को अरेस्‍ट भी किया गया।

जांच के दौरान पता चला कि राजस्‍थान ईओ भर्ती परीक्षा 2023 को पेपर बीकानेर से तुलछाराम गैंग ने लीक किया था। इसी गैंग के जरिए एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। राजस्‍थान में विभिन्‍न परीक्षाओं के पेपर लीक करवाने वाली छह गैंग अलग-अलग जिलों में सक्रिय हैं। इस गैंग ने ईओ भर्ती परीक्षा में खजवाना कुचेरा नागौर के 6 ऐसे अभ्‍यर्थियों को भी नौकरी दिलवा दी थी, जिन्‍हें ठीक से पढ़ना तक नहीं आता।

राजस्‍थान में पेपर लीक करवाने वाली ब्‍लूटूथ गैंग के सरगना तुलछाराम कालेर से पूछताछ में पता चला था कि अभ्‍यर्थियों के परिजनों ने 30-40 लाख रुपए देकर पेपर खरीद था। तुलछाराम गैंग के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए थे। कालेर को पूछताछ के लिए प्रोडक्‍शन वारंट पर जेल से पकड़ा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+