Rajasthan: 'भेज रहे स्नेह निमंत्रण...', क्या आपके घर भी आया है ऐसा 'शादी का कार्ड'? जानें किसने और क्यों भेजा?
Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव 2023 की जैसे जैसे तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। उम्मीदवार, नेताओं से लेकर अधिकारी तक, चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल कई अनूठे प्रयोग किए जाते हैं।
इस बार भी राजस्थान विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए ऐसा ही अनोख प्रयोग जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया है। जिसमें शादी ब्याह की तरह मतदान के लिए निमंत्रण कार्ड भेजकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। झुंझुनू, सरदारपुरा, जोधपुर शहर, सूरसागर, लूणी, ओसियां, लोहावट और फलौदी समेत कई शहरों में इस तरह के कार्ड छपवाए गए हैं।

सोशल मीडिया पर छाया अनोखा कार्ड
राजस्थान विधानसभा चुनाव में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों से लगातार अपील की जा रही है। इस बार प्रशासन द्वारा लोगों के घर शादी के कार्ड की तरह वोट डालने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। जिसमें शादी के कार्यक्रम की तरह ही चुनाव कार्यक्रम की तिथि भी लिखी गई है। इसके अलावा वोट डालने की तारीख व स्थान भी लिखा गया है। साथ में निवेदक के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी का नाम है। यह कार्ड सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों में मतदान के प्रति जागरुकता लाने के लिए इस प्रयोग की सहारना भी हो रही है।
क्या क्या लिखा है कार्ड में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विधानसभा चुनाव के निमंत्रण पत्र में शादी के अंदाज में ही बुलावा लिखा गया है... "भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 नवंबर भूल न जाना, वोट डालने आने को।" के मैसेज के साथ कार्ड में मतदान कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। जिसमें मतदान का समय 25 नवंबर, शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक और मतदान स्थल स्वयं का मतदान केंद्र लिखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications