Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ली नई शपथ, जानिए क्यों मंत्री ने अधिकारियों को भी दिलाई शपथ ?
Rajasthan News: राजस्थान में अब शिक्षा विभाग और पंचायतीराज विभाग पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे और इसके लिए मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को बकायदा शपथ दिलवा दी है।
मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि स्वच्छता हमारे लिए सर्वोपरि है। परंतु कार्यालयों में इस पर फोकस नहीं हो रहा है। हमें इस पर जोर देना होगा। आगामी 6 माह हमारा फोकस स्वच्छता पर रहेगा। शिक्षा विभाग और पंचायती राज विभाग मिलकर इस पर काम करेंगे।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर शिक्षा संकुल में आयोजित शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्रालय के अधिकारियों की अलग अलग समीक्षा बैठक में अधिकारियों से यह बात कही।

मंत्री दिलावर ने कहा कि 2 अक्टूबर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें शिक्षा एवं पंचायती राज मिलकर काम करेंगे।स्कूलों मे अभिभावकों की बैठक आयोजित कर प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
अभियान को प्रभावी रूप से पूरे प्रदेश मे चलाने के लिए प्रभावशाली लोगो को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। जो अपने अपने क्षेत्र मे लोगो को प्लास्टिक और पॉलीथिन का बहिष्कार करने के लिए काम करेंगे। साथ ही जिला स्तर पर रैंकिंग की योजना बनाई जाएगी । जिसमें प्लास्टिक और पॉलिथीन का कम से कम उपयोग करने के आधार पर जिलों की रैंकिंग के आधार पर चयन कर पुरुस्कृत किया जायेगा।
मंत्री मदन दिलावर ने दोनों ही बैठकों में अधिकारियों को प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करने की शपथ दिलाई।
दिलावर ने कहा कि मैं अपने दैनिक जीवन मे प्लास्टिक का उपयोग नहीं करता। कोई मुझे प्लास्टिक की थैली में माला, बुके या कोई भी वस्तु लेकर आता है तो मैं उसे स्वीकार नहीं करता। आप सब भी प्रण लो की प्लास्टिक का उपयोग नहीं करोगे।
इस अवसर पर मंत्री ने सभी अधिकारियों को प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications