ये डॉक्टर साहब देते हैं दवाई के पर्चे में हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह

भरतपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डॉक्टर के इलाज का पर्चा वायरल हो रहा है। राजस्थान के भरतपुर का यह डॉक्टर अपने मरीज को पर्चे पर दवाई लिखने के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करने की भी सलाह देता है। रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर जाने की सलाह दे वाला यह प्रिसक्रिप्शन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

doc

मेडिसिन में एमडी और हृदय रोग में शोध कर चुके डॉ. दिनेश शर्मा मरीजों को दवाओं के अलावा हनुमान चालिस पढ़ने और मंदिर जाने के लिए भी कहते हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक 69 वर्षीय दिनेश वरिष्ठ सरकारी चिकित्सक रह चुके हैं। वो अब रिटायर होकर अपना क्लिनिक संभालते हैं।

जो प्रिसक्रिप्शन वायरल हो रहा है वह शेखर नामक व्यक्ति का है। जो एक मैकेनिक है और वो पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर को दिखाने गया था। उनके हर पर्चे पर सबसे ऊपर यह भी लिखा होता है कि डॉक्टर सिर्फ इलाज करता है, ठीक भगवान करता है।

दिनेश शर्मा

डॉक्टर दिनेश ने दवाईयां लिखने के बाद नीचे हनुमान जी की चालीसा का पाठ करने की सलाह दी है और साथ ही लिखा- 'प्रतिदिन मंदिर में आरती करने जाइए।' दिनेश का कहना है कि हर दिन मंदिर जाना और हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलती है और लोग कम बीमार पड़ते हैं।

भरतपुर के जिला अस्पताल में सीनियर फिजीशियन रह चुके डॉ. दिनेश शर्मा 1998 में रिटायर हो चुके हैं। दिनेश शर्मा का क्लीनिक भरतपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर है। वो दिन में सिर्फ 10 बजे से 2 बजे तक बैठते हैं और हफ्ते में दो ही दिन मरीजों को देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+