राजस्थानः धौलपुर के NH11 पर टायर फटने से दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की हो गई मौत
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के एनएच 11बी पर कांसौटी खेड़ा पुलिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां टायर फटने से कार पलट गई और तीन लोगों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और हाथरस शहर के रहने वाले थे। दो रिश्तेदारों के परिजन शनिवार की देर रात को क्रेटा कार से करौली जिले के कैलादेवी माता के आस्थाधाम जा रहे थे। तभी श्रद्धालुओ से भरी क्रेटा कार का अगला टायर फट गया, जिससे कार पलट गई।

हादसे में मौके पर एक लोग की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाड़ी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां एक महिला और एक बालिका ने भी दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से चार घायलों को धौलपुर जिले के जिला अस्पताल में रेफर किया गया।
परिवार के मुखिया गिरिराज किशोर निवासी अलीगढ़ ने बताया कि वे अपने दामादों को लेकर कैला देवी माता के दर्शन के लिए शनिवार की रात को जा रहे थे। इस दौरान बाड़ी थाना इलाके के एनएच ग्यारह बी पर कांसौटी खेड़ा पुलिया के पास गाड़ी का अगला टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई। दर्दनाक हादसे में कार चला रहे दामाद 45 वर्षीय धवल कुमार निवासी बैंक कॉलोनी अलीगढ़ और उनकी मां 60 वर्षीय पुष्पाऔर एक बालिका 12 वर्षीय परी की मौत हो गई।
जबकि 42 वर्षीय ममता पत्नी धवल कुमार, 17 वर्षीय जतिन पुत्र धवल कुमार, 30 वर्षीय पिंकी पत्नी नरेश निवासी हाथरस और 17 वर्षीय गुनगुन पुत्री नरेश निवासी हाथरस घायल हो गई। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि पुलिस ने मृतकों के शवों को बाड़ी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications