'हम एक हैं..' गहलोत-पायलट की एकता दिखाने पर BJP ने कांग्रेस का उड़ाया मजाक, कहा-'यह एक राजनीतिक ब्रेक है'

गद्दार विवाद के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट के बीच एकता दिखाने पर भाजपा ने कांग्रेस का मजाक उड़ाया है। भाजपा ने कहा कि यह एक राजनीतिक ब्रेक है। आने वाले दिनों में जनता को फिर से यही शब्द सुनने को मिलेंगे।

गद्दार विवाद के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट मंगलवार को पहली बार एक साथ दिखे थे। वहीं, दोनों नेताओं के एक साथ आने पर कांग्रेस ने बयान जारी करते हुए कहा था कि हम एक हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए भाजपा विधायक और प्रवक्ता राम लाल शर्मा ने कहा कि यह (एक) राज्य के लोगों को आश्वासन था कि कांग्रेस में सब ठीक है... लेकिन मेरा मानना है कि यह फिलहाल के लिए एक राजनीतिक ब्रेक है। आने वाले दिनों राजस्थान के लोग फिर से वही शब्द सुनेंगे... जैसे 'नकारा' ', 'निकम्मा' और 'गद्दार'।

congress politics

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis | Ashok Gehlot Sachin Pilot | Press Conference | वनइंडिया हिंदी *Politics

    मंगलवार को दोनों नेताओं ने एक साथ किया था प्रेस कॉन्फ्रेंस
    गद्दार विवाद के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक संयुक्त प्रेस क्रॉन्फेंस किया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की। साथ ही गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा पर हमला भी बोला था। प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि 4 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल गांधी का पूरी उर्जा के साथ स्वागत किया जाएगा।

    सचिन पायलट को लेकर गहलोत ने दिया था ये बयान
    बीते दिनों सचिन पायलट को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गद्दार और निकम्मा बता दिया था। गहलोत ने कहा था कि उसने पार्टी के साथ गद्दारी की है। उसके पास सिर्फ 10 विधायकों का सपोर्ट है, उसे कैसे मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री गहलोत के इस बयान के बाद राजस्थान कांग्रेस में भूचाल आ गया था। हालांकि, वरिष्ठ नेताओं ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संभाल लिया।

    राहुल गांधी ने दोनों नेताओं को बताया था संपत्ति
    गद्दार विवाद के बाद मामले को कंट्रोल करने के लिए राहुल गांधी ने दोनों नेताओं को राजस्थान कांग्रेस की संपत्ति बताया था। वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेनुगोपाल ने कहा था कि राजस्थान कांग्रेस में किसी प्रकार विवाद नहीं है और हम सभी एक साथ हैं।

    ये भी पढ़ें- Rajasthan में कांग्रेस हाईकमान का क्या संदेश लेकर आए केसी वेणुगोपाल जो पार्टी एक मंच पर आ गई, जानिए वजह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+