राजस्‍थान सीएम भजनलाल शर्मा के पिता को रात को अचानक ICU में भर्ती करवाना पड़ा, जानिए क्‍या हुआ?

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्‍वरूप शर्मा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उनको जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा है। एसएमएस अस्पताल के वरिष्‍ठ चिकित्‍सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को भजनलाल शर्मा ने राजस्‍थान के 14वें मुख्‍यमंत्री रूप में शपथ ली थी। भरतपुर के नदबई इलाके के गांव अटारी से उनके माता-पिता भी शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

Kishan Swaroop Sharma

शुक्रवार रात को सीएम के पिता किशन स्‍वरूप शर्मा को यूरिन करने में तकलीफ हुई। इस पर उनको रात दस बजे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल में ले जाया गया, जहां उनको आईसीयू में भर्ती करके जांच की गई।

उल्‍लेखनीय है कि सीएम के रूप में शपथ लेने से पहले भजनलाल शर्मा ने अपनी पत्‍नी संग माता-पिता के पैर धोकर आशीर्वाद लिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। भजनलाल शर्मा जयपुर की सांगोनर सीट से पहली बार विधायक बने हैं।

इससे पहले नदबई से चुनाव लड़ा था। हार गए थे। दो बार अपने गांव के सरपंच रहे। जिला अध्यक्ष और 4 बार प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं। 56 वर्षीय भजनलाल शर्मा का जन्‍म 15 दिसंबर 1967 को हुआ था। बर्थडे वाले दिन ही सीएम के रूप में शपथ ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+