राजस्थान सीएम भजनलाल की सौगात, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया 9 फीसदी महंगाई भत्ता
Rajasthan Cm Bhajanlal DA Hike: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात दी है। सीएम ने इस नई सौगात के आदेश जारी करने के बाद प्रदेश के कार्मिकों में जश्न का माहौल है।
राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 फीसदी बढ़ा दिया गया है। इसकों लेकर वित्त विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने से पहले राज्य कर्मचारियों को बढ़ा तोहफा दिया। शुक्रवार को छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 फीसदी बढ़ा दिया गया है।
इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो गया, जिसमें महंगाई भत्ता 230 फीसदी से बढ़कर 239 फीसदी करने का ऐलान किया गया है।
यह बदलाव 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा। ऐसे में 1 जनवरी से लेकर 29 फरवरी की अवधि के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की राशि राजस्थान सरकारी सेवक सामान्य भविष्य निधि नियम, 2021 के प्रावधानों के अनुसार जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद राजस्थान सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) नौ फीसदी बढ़ा दिया है। 5 और 6 वें वेतनमान का चयन करने वाले कर्मियों का DA 9% बढ़ा है। प्री रिवाइज वेतनमान वाले कर्मियों और पेंशनर्स का भी DA बढ़ाया गया है।
जो कर्मचारी 5वें वेतनमान के तहत प्री रिवाइज पे स्केल ले रहे थे। उन्हें भी बढ़े DA का तोहफा मिला है। प्रोविजनल पेंशनर्स को भी बढ़े DA का तोहफा मिला है। 1 जनवरी 2024 से इस वर्ग के कर्मियों पेंशनर्स का DA 230 % से 239 % हुआ है। जिसके वित्त विभाग ने आदेश जारी किए हैं।
इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव से पहले भी प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी डीए बढ़ाया था। जो बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा था और अब 9 फीसदी बढ़ाने के बाद यह 59 फीसदी हो गया है। इस आदेश के आने के बाद राजस्थान के करीब आठ लाख कर्मचारियों और चार लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही नकद भुगतान 01 मार्च से स्वीकार्य होगा अर्थात मार्च, 2024 माह का वेतन 1 अपैल 2024 को देय होगा।












Click it and Unblock the Notifications