राजस्थान मुख्यमंत्री रेस में शामिल हुआ एक और बड़ा नाम, मोदी के ये मंत्री बन सकते हैं न्यू CM!

Rajasthan CM: राजस्थान में कौन होगा मुख्यमंत्री...? इस पर फिलहाल भारती जनता पार्टी (भाजपा) ने सस्पेंस बनाए रखा है। भारती जनता पार्टी (भाजपा) हमेशा अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है। इस बार भी उम्मीद है कि भाजपा संभावित नामों की जगह राजस्थान में कोई किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाए।

इसी क्रम में अब राजस्थान में मुख्यमंत्री रेस में नरेंद्र मोदी कैबिनेट के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) नाम भी शामिल हो गया है। जी हां, राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की होड़ में अश्विनी वैष्णव का नाम अचानक रेस में सबसे आगे चल रहा है।

Rajasthan CM Ashwini Vaishnaw

सूत्रों के मुताबिक अश्विनी वैष्णव को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान का मुख्यमंत्री बना सकती है। सूत्रों के मुताबिक रेल विभाग संभालने वाले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव राजस्थान में मुख्यमंत्री की भूमिका के लिए अग्रणी उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं।

माना जा रहा है कि राजस्थान में बीजेपी ओबीसी (OBC) को सीएम बना सकती है, इसलिए ये चेहरा अश्विनी वैष्णव का हो सकता है।

इन नामों पर भी चल रही है चर्चा

राजस्थान के मुख्यमंत्री रेस में अश्विनी वैष्णव के अलावा दो बार की सीएम रह चुकीं वसुंधरा राजे, संत महंत बालकनाथ, सांसद रह चुकीं दीया कुमारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भी नाम चर्चाओं में चल रहा है। एक और नाम चर्चा में है, वो है,

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाजपा इस बार वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल देने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड नहीं है।

जानिए अश्विनी वैष्णव के बारे में?

अश्विनी वैष्णव वर्तमान में रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री हैं। अश्विनी वैष्णव मूल रूप राजस्थान के रहने वाले हैं। 18 जुलाई 1970 को राजस्थान में जन्मे अश्विनी वैष्णव मोदी कैबिनेट में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

जून 2019 से ओडिशा से राज्यसभा के सांसद वैष्णव की एक मजबूत प्रशासनिक पृष्ठभूमि से आते हैं, उन्होंने कटक और बालासोर जिलों में कलेक्टर के रूप में कार्य किया है।

उन्होंने 1991 में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली है और गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अश्विनी वैष्णव ने 2008 में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+