LokSabha Election: सीएम भजनलाल शर्मा ने कह दिया "कांग्रेस में छेद नहीं डूबती नाव" जानिए पूरा मामला
Lok Sabha Election: राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज गहलोत के गढ़ जोधपुर पहुंचे जहां कांग्रेस पर बड़ा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की नाव में छेद हो चुका है, कांग्रेस डूबती नाव है,इसमें कोई सवार होना नहीं चाहता है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा चुनाव अभियान में जुट चुकी है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्व सीएम अशोक गहलोत गृहनगर जोधपुर पहुंचे। जहां उन्होंने संभाग की चारों सीटों के नेताओं, कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद उन्हें जीत का मंत्र दिया।

मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में कलस्टर की सभी चारों सीटें (जोधपुर, पाली, बाड़मेर और जालोर ) बड़े अंतर से जीतने के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया है। कलस्टर बैठक के बाद सीएम ने चारों सीटों के प्रमुख नेताओं के साथ अलग से होटल में अलग से भी चर्चा की।
बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सांसद पीपी चौधरी सहित राज्य मंत्री मंडल के सदस्य, कलस्टर क्षेत्र के विधायक व पूर्व विधायक सहित अन्य नेता शामिल हुए.
जोधपुर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने भजनलाल शर्मा ने कहा कि 4 जून का दिन होगा, कमल चुनाव चिन्ह होगा। आज जोधपुर प्रवास के दौरान लोकसभा क्षेत्र जोधपुर, पाली, बाड़मेर-जैसलमेर और जालोर-सिरोही की क्लस्टर कार्यकर्ता बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया।
राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में कांग्रेस छोड़े भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं के सवाल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि पहले तो कहते थे कि कांग्रेस की नाव में छेद हुआ है, उन्होंने इससे आगे बढ़ते हुए कहा कि छेद नहीं हुआ है पूरी नाम ही डूब रही है और डूबती नाव में कौन बैठेगा ?
आप देख रहे हैं किस तरीके से लगातार कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि राजस्थान में आज जिस तरीके की स्थिति देख रहे हैं 25 की 25 सीटे आएगी और इस बार हम बहुत बड़े मार्जिन से जीतेंगे।
25 सीटें रिकार्ड मतों से आएंगी और 400 पार मोदी जी के नेतृत्व में सीटे आने वाली है और तीसरी बार बहुत बड़े बहुमत के साथ मोदी सरकार आने वाली है। कार्यकर्ता साल के 365 दिन काम करने वाला कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता मुस्तेदी के साथ लगा हुआ है और हमेशा परिणाम देता है और इस बार और अच्छे परिणाम देगा।












Click it and Unblock the Notifications