राजस्थान: चंद्रशेखर आजाद की दौसा में रैली, हनुमान बेनीवाल को सीएम बनाने की अपील की
प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव की तैयारियां चरम पर है और जिले में जिस ढंग से ताबड़तोड़ राजनीतिक दलों के स्तर पर हो रही हैं। उसे यह साबित हो रहा है कि 25 नवंबर अब ज्यादा दूर नहीं है ना ही तैयारी करने के लिए राजनीतिक दलों के पास बहुत ज्यादा समय बचा है। जितना सभी समय बचा है उसकी हर कोई अपने ढंग से बेहतर से इस्तेमाल करना चाहता है।
इसी वजह से लगातार जिले में बड़े रास्ते दलों के डर हो रहे हैं आज जहां योगी आदित्यनाथ लालसोट में आए वही सीपी जोशी महुआ में आए सिकराय में किरोड़ी लाल मीणा पहुंच। इसी तरह दौसा में आज आजाद समाज पार्टी की ओर से आजाद समाज पार्टी सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद है और उनके साथ हनुमान बेनीवाल रहे।

दौसा में आजाद समाज पार्टी की ओर से राधेश्याम नांगल को केतली के चुनाव चिन्ह चुनावी समर में लोहा ले रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस से राधेश्याम नांगल का हाथ मजबूत करने के लिए आजाद समाज पार्टी की ओर से शहर के गुप्तेश्वर रोड स्थित एक निजी लोन में चुनावी आमसभा का आयोजन हुआ। हनुमान बेनीवाल और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने इस सभा को संबोधित किया।
चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में हनुमान बेनीवाल को राजस्थान का भावी मुख्यमंत्री बनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी पत्रकार यहां पर मौजूद है वह सब जानते हैं कि किसी भी पार्टी की फुल मेजॉरिटी के साथ सरकार नहीं बनने वाली ऐसे में जो लोग छोटे दंड वाले हैं या जो दूसरे दल वाले हैं।
चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि 3 दिसंबर को मेरा जन्मदिन है मैं आप लोगों से गिफ्ट मांगता हूं कि इस जन्मदिन पर मुझे यह गिफ्ट देना कि जो लोग सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं वे सत्ता तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि लगातार दलितों पर और मजदूर वर्क पर अत्याचार हो रहे हैं और अत्याचार जब तक नहीं रुकेंगे जब तक की वोट की चोट के साथ अपनी आवाज नहीं सुनाई जाएगी।
उन्होंने कहा आप लोग मुझसे वादा कीजिए कि आप यह वोट की चोट 25 नवंबर को करेंगे और हमारी पार्टी के जो उम्मीदवार हैं उन्हें भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा में पहुंचाएंगे। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं तो 5 साल तक आपसे मिलता रहता हूं लेकिन एक चुनाव इस समय इसे मैं भी ज्यादा समय नहीं दे पाऊंगा बाकी आप लोगों के अधिकार के लिए मैं सदैव लड़ता रहूंगा।
सभा को हनुमान बेनीवाल ने भी संबोधित किया और उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस बार विधानसभा में इतिहास रखेंगे आप सभी को केतली पर मोर लगानी है और इसे विजय बनाना है. उन्होंने दोसा से प्रत्याशी राधेश्याम नांगल को विजई बनाने का आवाहन किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं का जोश और उत्साह देखते ही बनता था चंद्रशेखर आजाद के प्रति उनके दीवानगी मुंह चढ़कर बोल रही थी। सभा को अन्य स्थानीय लोगों ने भी संबोधित किया. गौरतलब है की के दौसा विधानसभा में इस बार तीन उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर है कांग्रेस से मुरारी लाल मीणा भाजपा से शंकरण शर्मा और आजाद समाज पार्टी से राधेश्याम दंगल के बीच। सभा के दौरान ही समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रशीद बाबू नागौरी ने राधेश्याम नांगल को अपना समर्थन दिया।
सभा स्थल पर हमने अनेक युवा लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया और समझने का प्रयास किया कि दोसा मे इन सभाओं से कितना फायदा होता है और वे क्या सोचकर सभा स्थल पर आते हैं। तो अधिकांश युवाओं ने कहा कि वह अपने प्रेरणा स्रोत चंद्रशेखर आजाद को देखने के लिए आए हैं साथ ही आजाद समाज पार्टी के प्रति अपना समर्थन दिखाकर अपनी ताकत प्रदर्शित करना चाहते हैं युवाओं में चंद्रशेखर आजाद के प्रति विशेष जोश नजर आया।
संवाद सूत्र: सुनील सत्यवादी, दौसा












Click it and Unblock the Notifications