राजस्थान उपचुनाव 2024: भजनलाल शर्मा सरकार की पहली सियासी परीक्षा, कितना मुश्किल होगा चुनाव जीतना?
Rajasthan by-election 2024: राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव हो रहे हैं। 23 नवंबर को मतों की गिनती करके उसी दिन नतीजे जारी किए जाएंगे। इस बार के राजस्थान उपचुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है, क्योंकि भजनलाल के राजस्थान की कमान संभालने के बाद पहले उपचुनाव हैं।
राजस्थान में झुंझुनूं, देवली उनियारा, रामगढ़, चौरासी, सलूंबर, दौसा, खींवसर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहे हैं। 18 अक्टूबर को नामांकन शुरू होगा, जो 25 अक्टूबर तक चलेगाा।

सात सीटों का समीकरण
झुंझुनूं उपचुनाव 2024 में जाट समाज के वोट निर्णायक साबित होंगे। यहां कुल 2 लाख 74 हजार 533 वोट हैं। इनमें एक लाख 42 हजार 708 पुरुष व 1 लाख 31 हजार 820 महिला मतदाता हैं।
देवली उनियारा उपचुनाव 2024 में मीणा, गुर्जर, धाकड़, जाट व एससी के वोट निर्णायक साबित होंगे। यहां कुल 3 लाख 02 हजार 727 वोट हैं। इनमें एक लाख 55 हजार 954 पुरुष व 1 लाख 46 हजार 766 महिला मतदाता हैं।
रामगढ़ उपचुनाव 2024 में सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक मतदाता हैं। यहां कुल मतदाता 2 लाख 74 हजार 180 है। इनमें एक लाख 44 हजार 914 पुरुष व 1 लाख 29 हजार 266 महिला मतदाता हैं।
चौरासी उपचुनाव 2024 में आदिवासी समाज के वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। यहां पर कुल 2 लाख 55 हजार 401 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 30 हजार 637 पुरुष व 1 लाख 24 हजार 763 महिला मतदाता हैं।
सलूंबर उपचुनाव 2024 में भी आदिवासी समाज के मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। यहां कुल मतदाता 2 लाख 97 हजार 645 हैं। 1 लाख 51 हजार 394 पुरुष व 1 लाख 46 हजार 251 महिला मतदाता हैं।
दौसा उपचुनाव 2024 में मीणा, गुर्जर मतदाता निर्णायक हैं। यहां कुल 2 लाख 46 हजार 012 मतदाता हैं। 1 लाख 29 हजार 442 पुरुष व 1 लाख 29 हजार 666 महिला मतदाता हैं।
खींवसर उपचुनाव 2024 में जाट समाज के वोट निर्णायक भूमिका में हैं। यहां कुल मतदाता 2 लाख 86 हजार 41 हैं। 1 लाख 49 हजार 254 पुरुष व 1 लाख 36 हजार 787 महिला मतदाता हैं।












Click it and Unblock the Notifications