Rajasthan Budget CM Kisan: बजट में सीएम किसान की राशि बढ़ी? अन्नदाताओं को वित्त मंत्री ने दी ये सौगात
Rajasthan Budget CM Kisan: राजस्थान बजट 2026 में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने किसानों, ग्रामीण विकास और जल प्रबंधन को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। सीएम किसान की राशि बढ़ाए जाने की उम्मीद प्रदेश के 65 लाख किसान कर रहे थे। हालांकि, इसका ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कई बड़ी योजनाएं किसानों के लिए शुरू की जा रही हैं।
बजट में सबसे अहम घोषणा किसानों के कर्ज पर लगने वाले ब्याज को माफ करने की रही, जिससे प्रदेश के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से खेती की लागत घटेगी और किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा।

Rajasthan Budget Farmers: किसानों के लिए ये ऐलान
- वित्त मंत्री ने घोषणा की कि कृषि यंत्रों पर 160 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में 500 नए कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
- इससे छोटे और सीमांत किसान भी आधुनिक मशीनों का लाभ उठा सकें। नहरी क्षेत्रों में खेती को उन्नत बनाने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की जाएंगी।
- सरकार के मुताबिक इन कदमों से करीब 50,000 किसानों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
Rajasthan Budget 2026: शेखावटी को जोड़ा जाएगा यमुना परियोजना से
बजट में शेखावाटी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक घोषणा करते हुए यमुना जल परियोजना को आगे बढ़ाने का ऐलान किया गया। इसके लिए 32 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इस परियोजना के शुरू होने से झुंझुनूं, सीकर और चूरू जैसे जिलों में पेयजल और सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
Rajasthan Budget Highlights: मतस्य पालन को मिलेगा बढ़ावा
मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने राहत भरे कदम उठाए हैं। खारे पानी की उपलब्धता वाले जिलों में मछली पालन करने वाले किसानों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और मत्स्य उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। राजस्थान बजट 2026 किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। ब्याज माफी, सब्सिडी, यमुना जल परियोजना और मत्स्य पालन में राहत जैसे फैसले प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाले साबित होंगे।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications