Rajasthan Border: सीजफायर के बाद राजस्‍थान बॉर्डर की ग्राउंड रिपोर्ट, क्‍या खुला, क्‍या बंद, जानिए पूरा अपडेट

Rajasthan Border News: भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद अब स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। 10 मई 2025 की शाम पांच बजे से लागू सीजफायर के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में लगे प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। मंगलवार से सामान्य गतिविधियों की बहाली की तैयारी कर ली गई है।

भारत-पाकिस्‍तान की 1070 किलोमीटर सीमा राजस्‍थान के चार जिलों बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर व बाड़में से होकर गुजरती है। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्‍तान ने इन्‍हीं चार जिलों में स्थित सैन्‍य ठिकानों को निशाना बनाना की कोशिश की थी, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्‍टम ने नाकाम कर दिया था।

Rajasthan Border News

बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में हालात सामान्य

इन चार जिलों में सोमवार को ब्लैकआउट लागू नहीं किया गया। प्रशासन ने मंगलवार से स्कूल और कॉलेज खोलने की घोषणा कर दी है। परीक्षाएं भी तय कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। वहीं, छह दिन से बंद जोधपुर एयरपोर्ट को भी मंगलवार से फिर से खोलने की तैयारी है। बाड़मेर प्रशासन ने भी हालात सामान्य घोषित कर दिए हैं।

Rajasthan Border Situation After Ceasefire

श्रीगंगानगर में सतर्कता अब भी जारी

हालांकि श्रीगंगानगर जिले में सोमवार को एहतियात के तौर पर ब्लैकआउट रखा गया। यहां स्कूलों में आगामी आदेश तक छुट्टी जारी रहेगी। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे। एडीएम प्रशासन सुभाष चंद्र के अनुसार, सतर्कता अब भी जरूरी है। रविवार रात लालगढ़ जाटान क्षेत्र में धमाकों की आवाज सुनाई दी थी, जबकि घमूड़वाली थाना क्षेत्र में पाकिस्तान का झंडा और पीटीआई पार्टी का गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी देकर जांच शुरू कर दी गई है।

Rajasthan Border Situation After Ceasefire

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कुल कितने फौजी शहीद हुए? किसी की जल्‍द होने वाली थी शादी, कोई था इकलौता बेटा

झुंझुनूं के कस्बों में ड्रोन अलर्ट पर दो घंटे ब्लैकआउट

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा व सूरजगढ़ क्षेत्रों में सोमवार रात ड्रोन मंडराने की सूचना मिली। सुरक्षा को देखते हुए चिड़ावा, सूरजगढ़, पिलानी, सिंघाना, बुहाना, मंड्रेला और सुलताना में दो घंटे के लिए ब्लैकआउट किया गया। स्थिति सामान्य होने पर ब्लैकआउट हटा लिया गया।

Rajasthan Border Situation After Ceasefire

बीकानेर और खाजूवाला में बाजार खुले

बीकानेर के सीमावर्ती खाजूवाला कस्बे में सोमवार रात बाजार सामान्य रूप से खुले रहे। बज्जू कस्बे में प्रशासनिक आदेश देर से पहुंचने के कारण पुलिस ने शाम 7 बजे बाजार बंद करवाने की कोशिश की, लेकिन जिला कलक्टर के निर्देश पर तुरंत बंदिश हटा दी गई।

Rajasthan Border Situation After Ceasefire

बाड़मेर में सीमा पर दिखा ड्रोन, सेना ने की फायरिंग

सोमवार सुबह करीब 5 बजे बाड़मेर के गडरारोड क्षेत्र में एक संदिग्ध ड्रोन नजर आया। सूत्रों के अनुसार सेना ने एलएमजी से तीन फायर कर उसे नष्ट कर दिया। सुबह के धमाकों और फायरिंग की आवाज से ग्रामीणों की नींद खुल गई। देर रात जालिपा क्षेत्र में भी ड्रोन देखे जाने और धमाकों की सूचना मिली, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत का रोज़ाना खर्च कितना था? पाकिस्तान को सबक सिखाने की कीमत चौंकाने वाली!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+