राजस्थानः प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने पेड़ से बांधकर पीटा

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया और उसे सार्वजनिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। गांव के कुछ लोगों ने प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और फिर खूब पीटा। हालांकि प्रेमी भी बदनामी की डर के चलते चुप रहा। लेकिन जब इस घटना से संबंधित वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

rajasthan banswada people beaten to boyfriend

प्रेमी जब प्रेमिका से मिलने पहुंता तब किसी ने उसे देख लिया था। पुलिस का कहना है कि अगर शख्स जबरदस्ती किसी के घर में घुसा था या महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था तो पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए था। यह शर्मनाक मामला बांसवाड़ी जिले के भूगड़ा थाना क्षेत्र के मियासा गांव का है। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने प्रेमी और प्रेमिका दोनों को बांधकर पीटा था। लेकिन वीडियो प्रेमी का ही किसी ने वायरल किया है।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई भी इसकी शिकायत करने के लिए आगे नहीं आया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रेमी उदासजी के गढ़ा गांव का रहने वाला है। वह दूसरे गांव में प्रेमिका से मिलने आया था। बताया जा रहा है कि वो प्रेमिका के घर में घुसा किसी ने पीछे से उसे देख लिया। इसके बाद शोरगुल सुनकर लोग जुट गए और दोनों को पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+