टोंक विधानसभा सीट: पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे सचिन पायलट के सामने होंगे यूनुस खान
टोंक। राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट पर भी इस बार सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस सीट से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पार्टी की ओर से सीएम के प्रबल दावेदार सचिन पायलट पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जहां उनका राजे सरकार में मंत्री और दूसरे नंबर के दर्जा रखने वाले पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर यूनुस खान से टक्कर होगी। कांग्रेस ने 46 साल बाद मुस्लिम बहुल इस सीट पर हिंदू को उतारा है जबकि भाजपा ने पहली बार यहां किसी मुस्लिम को टिकट दिया है। यूनुस अभी नागौर की डीडवाना से विधायक हैं।

टोंक विधानसभा सीट की बात करें तो 1952 से लेकर पिछले 14 विधानसभा चुनावों तक टोंक विधानसभा से कांग्रेस 6, भाजपा 5 व अन्य 3 बार विजयी रहे हैं। इस सीट की जनसंख्या 330606 है। यहां की 50 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण है और 50 प्रतिशत शहरी है। इसके अलावा धार्मिक समूह की बात करें तो 75 प्रतिशत हिन्दू हैं और 24 प्रतिशत मुस्लिम हैं। सामाजिक समूह की बात करें तो 19.19 प्रतिशत अुसूचित जाति और 6.46 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति है।
यह भी पढ़ें- झालरापाटन विधानसभा सीट: सीएम वसुंधरा राजे को टक्कर देने मैदान में हैं मानवेंद्र सिंह












Click it and Unblock the Notifications