Rajasthan Elections: दौसा में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी, बांदीकुई में स्मृति ईरानी का रोड शो
Rajasthan Assembly Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार चरम पर पहुंच गया है। दौसा जिले की सभी पांचों सीटों पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है। ऐसे में दौसा के रण में भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार की कमान संभालने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं।
दौसा में विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में स्टार प्रचारक का दौर जारी है। भाजपा की ओर से सोमवार को बांदीकुई में भाजपा प्रत्याशी भागचंद सैनी टांकडा के पक्ष में स्टार प्रचारक केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रोड शो किया।

करीब 2.5 किलोमीटर लंबे रोड शो में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। रोड शो भाजपा के पक्ष हजारों की संख्या में महिला पुरुष का जन सैलाब उमड़ पड़ा। काफिला सिकंदरा रोड से शुरु होकर शहर के मुख्य बाजार से गुजरता हुआ अंबेडकर सर्किल पर समाप्त हुआ, जहां स्मृति ईरानी ने अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई। जिस रथ पर बीजेपी नेता सवार थी, उस पर यूपी की तर्ज़ पर बुलडोजर पर लोगों ने चढ़कर फूलों की बरसात करते हुए अभिनंदन किया। आपको बता दें कि राजस्थान की कुल 200 सीटों में से 199 पर 25 नवंबर को मतदान होगा, जिसके परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।
संवाद सूत्र: हेमांक पांडेय, दौसा












Click it and Unblock the Notifications