Rajasthan Accident: फ्लाईओवर से गिरने के बाद आग का गोला बना ट्रेलर, ड्राइवर जिंदा जला
राजस्थान में जयपुर जिले के शिवदासपुरा पुलिस थाना इलाके में रिंग रोड पर फ्लाईओवर से ट्रेलर नीचे गिर गया।

जयपुर जिले के शिवदासपुरा पुलिस थाना इलाका में रींग रोड पर मंगलवार सुबह बोरडियो के पास बने अंडरपास पर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चालक की मौत हो गई। एसएचओ ओमप्रकाश मातवा के अनुसार ट्रेलर आगरा रोड कानोता की ओर से अजमेर रोड की ओर जा रहा था। रिंग रोड पर सुबह करीब पांच बजे ट्रेलर चालक को झपकी आने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर 20 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गया।
फ्लाईओवर से नीचे गिरते ही ट्रेलर में आग लग गई और ट्रेलर चालक को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। हादसे की सूचना पाकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने ट्रेलर चालक को बाहर निकालने की कोशिश की, मगर वे चाहकर उसे बाहर नहीं निकाल सके। देखते ही देखते चालक ट्रेलर जिंदा जल गया।
सूचना पाकर दमकल मौके पर पहुंची और 15 मिनट में आग पर काबू भी पा लिया, मगर चालक को जिंदा नहीं बचाया जा सका। उसके शव को बड़ी मुश्किल से ट्रेलर के कैबिन से बाहर निकाला जा सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
मृतक चालक की शिनाख्त अलवर के रूपवास निवासी तरुण (34) के रूप में हुई। तरुण जोधपुर निवासी लादूराम बंजारा का ट्रेलर चलाता था। वह ट्रेलर में कोलकाता से लोहे के एंगल भरकर ला रहा था।












Click it and Unblock the Notifications