राजस्थान के दौसा में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, 24 घंटे में 200 एमएम बारिश दर्ज, सड़कें बनी दरिया
Rajathan Weather News: राजस्थान के 14 जिलों में मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने भले ही यलो अलर्ट जारी किया हो लेकिन दौसा जिले में बारिश ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
दौसा जिले में पिछले 24 घंटों से जारी झमाझम मूसलाधार बारिश से सड़कें दरिया बन गई है, पुलिस थाने टापू में तब्दील हो गए है, लोगों के घरों में पानी भर गया है। यूं मानों की दौसा जिले के लिए बारिश आज बैरन साबित हो रही है।
राजस्थान में जयपुर, दौसा, चूरू, सीकर और टोंक सहित कई जिलों में देर रात से ही झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। कहीं रूक- रूक कर बारिश हो रही है तो कहीं पिछले 24 घंटों से मूसलाधार बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

Recommended Video
दौसा में मूसलाधार बारिश से सड़क किनारे रह रहे लोगों के लिए परेशानी का सबक बन गई है। क्योंकि दौसा शहर की तो हालत यह है कि सड़क किनारे जो लोग रह रहे हैं उनके घरों में पानी इस कदर नजर आने लगा है जैसे मानों तालाब हो।
#Dausa मेंं मूसलाधार बारिश pic.twitter.com/eaaaIHrC5F
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) July 25, 2024
दौसा शहर में लगातार बारिश से नगर परिषद के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुलकर सामने आ गई है। शहर की कई कालोनियां जल मग्न हो गई, तो वहीं कलेक्ट्रेट के समीप स्थित सदर थाना परिसर भी टापू बन गया है।
आपकों बता दें कि दौसा नगर परिषद में पिछले करीब एक साल से आयुक्त का पद रिक्त चल रहा है। जिसके चलते शहर के विकास का कामकाज ठप पड़ा हुआ है। जिसके चलते ना तो मानसून पूर्व नालों की सफाई हुई ना ही जल भराव वाले इलाकों में पानी की निकासी के पूर्व इंतजाम किए गए।
हालांकि झमाझम बारिश से आम लोगों के साथ किसानों को जरूर राहत मिली है। लेकिन यह राहत कई इलाकों के बाशिंदों के लिए आफत भी साबित हो रही है।
इधर नालों का गंदा पानी सड़कों पर आने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों और राहगीरों को गंदे पानी से गुजरने को मजबूर है। शहर में कई जगह सड़कों की हालत इस तरह हो गई कि वहां तीन-तीन फीट के आसपास पानी आ गया और लोगों की चलती गाड़ियां बंद हो गई ।
वहीं आपकों बता दे कि दौसा शहर में पिछले 24 घंटे में बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मौसम विभाग के अनुसार अब 200 एमएम बारिश दौसा शहर में दर्ज की गई है जो अब तक की सर्वाधिक बारिश बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications