Rajasthan Weather Update: प्रदेश में सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए कहां कितनी होगी बरसात

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बढ़ती उमस अच्छी बारिश के संकेत दे रही है। प्रदेश में मानसून मेहरबान है। इस साल अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग का राजस्थान के सभी जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट है। सात जिलों में तेज बारिश हो सकती है। जिसमें भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, कोटा और उदयपुर शामिल है। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के साथ कुछ जगह 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। राजस्थान में अब तक सामान्य से 3.29 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में उदयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ के सुनेल में 2 इंच से ज्यादा हुई है। इसके अलावा झालावाड़ के पचपहाड़ में 45, पिरवा में 47, पाली में 34, भीलवाड़ा के कोटड़ी में 41, भीलवाड़ा शहर में 32, जोधपुर के भैंसोदगढ़ में 26 और बीकानेर के खाजूवाला में 19 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

rain alart

प्रदेश का हाड़ौती अंचल शनिवार को तरबतर रहा। कोटा में दिनभर उमस के बाद शाम को रिमझिम बारिश हुई। कोटा में पिछले एक सप्ताह से बारिश का एक पैटर्न बना हुआ है। इसमें रोजाना शाम को 6 बजे बाद कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है।

प्रदेश के सभी 33 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इनमें सात ऐसे जिले हैं। जिनमे भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम बना है। वह अब आगे बढ़ रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में 21 और 22 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। इसमें अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

आपको बता दें कि प्रदेश में कई जगह पर बारिश हो रही है। लेकिन ज्यादातर क्षेत्र में उमस बरकरार है। उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। प्रदेशवासी सावन लगने के साथ ही बारिश की ठंडी फुहारों का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+